Results Live: पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित इन शहरों में मेयर पद के रुझान आने शुरू, देखिए विजेताओं की सूची
बिहार निकाय चुनाव में 51 सीटों के आज परिणाम आने वाले हैं, दूसरे चरण में हुए मतदान के लिए गिनती शुरू हो चुकी है।

Bihar Nagar Nikay Chunav के दूसरे चरण के लिए सुबह 8 बजे से कॉउंटिंग शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि दूसरे चरण में 51 सीटों पर मतगणना हो रही है। जिसमें 49 नगर पंचायत और 2 नगर परिषद में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद की सीटें हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकडे के मुताबिक दूसरे चरण में कुल 57.17 फिसद मतदान हुआ था। 54.72% पुरुष और 59.62% महिला मतदाताओं ने वोटिंग की थी।
LIVE Feed
दरभंगा नगर निगम वार्ड पार्षद विजेताओं की सूची: वार्ड संख्या 1 - तबस्सुम खातून जीती, वार्ड संख्या 2 - जयंती देवी जीती, वार्ड संख्या 3 - कुमकुम कुमारी जीती, वार्ड संख्या 4 -श्याम शर्मा जीते, वार्ड संख्या 5 - पूजा मंडल जीती, वार्ड संख्या 6- नारद यादव जीते, वार्ड संख्या 7- ईश्वर मण्डल जीते, वार्ड संख्या 8- मिथिलेश राय जीते, वार्ड संख्या 9-राकेश पासवान जीते, वार्ड संख्या 10-अमृता जलान जीती, वार्ड संख्या 11-सोनी पूर्वे जीती, वार्ड संख्या 12-मुकेश महाशेठ जीते, वार्ड संख्या 13- राजीव कुमार सिंह जीते, वार्ड संख्या- 14 में राखी कुमारी जीती,
वार्ड संख्या- 15 सुचित्रा रानी जीती, वार्ड संख्या- 16 में पूर्व मेयर गौरी पासवान जीते
नालंदा के बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से पूर्व मेयर वीणा कुमारी ने दर्ज की जीत। वार्ड संख्या 2 से आशा देवी हुईं विजयी। वार्ड संख्या 3 से सुबोध कुमार ने दर्ज की जीत। वार्ड संख्या 20 से नेहा शर्मा ने बुलंद किया झंड़ा।वार्ड संख्या 36 से नरेश प्रसाद विजयी। वार्ड नंबर 37 से संजय आज़ाद ने लहराया परचम।
समस्तीपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। वार्ड संख्या 1 से घनश्याम भरोष पंडित ने जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 2 से अंजू कुमारी ने परचम लहराया है। वार्ड संख्या 3 से आरती कुमारी विजयी हुई है। वार्ड संख्या 4 से अनील कुमार गुप्ता ने बाज़ी मारी है। वार्ड संख्या 5 से पिंकी कुमारी ने जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें: देश को भाजपा मुक्त करने का CM Nitish Kumar ने किया आह्वान, कहा- भारी मतों से जीतेंगे 2024 का चुनाव












Click it and Unblock the Notifications