बिहारः छात्र ने इतिहास विषय की दी परीक्षा और पास हुआ मनोविज्ञान के विषय में, सामने आई लापरवाही

जमुई। बिहार के मुंगेर विश्वविद्यालय में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीए प्रथम वर्ष के छात्र की रिजल्ट में गड़बड़ी हो गई है। छात्र ने जिस विषय का परीक्षा दिया ही नहीं उसमें उसे पास कर दिया गया है। साथ ही छात्र को उसी विषय के प्रैक्टिकल में अनुपस्थित दिखाकर उसे प्रमोट कर दिया गया। ऐसे हालात में छात्र को समझ में आ ही नहीं रहा है कि वह बीए के पार्ट टू की परीक्षा फार्म में कौन सा विषय भरे।

bihar munger university student passed in psychology instead of history

बता दें कि परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी अब खत्म होने वाली है। छात्र शीर्षक कुमार जमुई शहर के पुरानी बाजा मोहल्ले का रहने वाला है और वह केकेएम कॉलेज का छात्र है। साल 2019 में आयोजित बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में उसने इतिहास विषय की परीक्षा दी थी। लेकिन उसे मनोविज्ञान विषय में पास कर दिया गया। इसके अलावा शीर्षक को प्रैक्टिकल में अनुपस्थित बता दिया गया। अब उसका रिजल्ट तो प्रमोटेड है लेकिन फिर भी उसे बीए पार्ट वन की परीक्षा देनी होगी।

रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को सही करने के लिए वह पिछले 6 महीने से चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। छात्र शीर्षक का कहना है कि उन्होंने पार्ट वन में सहायक विषय के रूप में इतिहास विषय में परीक्षा दी थी। लेकिन रिजल्ट में मनोविज्ञान विषय में अंक दिया गया। वहीं इस मामले में केकेएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील यादव ने बताया कि रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय को पत्र भेजा जाता है कि सुधार हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+