Bihar Mahila Rozgar Yojana: CM नीतीश का बड़ा ऐलान! बिहार की महिलाओं को अब सीधे मिलेंगे 2 लाख! कैसे मिलेगा लाभ?
Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में गुरुवार (29 जनवरी, 2026) को हुई कैबिनेट बैठक में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता में भारी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है।
अब राज्य की महिला उद्यमियों को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए 2 रुपए लाख तक की अतिरिक्त सहायता देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के लाभार्थियों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है।

कैबिनेट सचिवालय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना पिछले साल अगस्त में शुरू की गई थी और इसे राज्य की महिलाओं के बीच जबरदस्त समर्थन मिला है, जिसे हालिया विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत का एक मुख्य कारण भी माना जा रहा है।
करोड़ों महिलाओं को पहले ही मिल चुकी है मदद
योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि सितंबर 2025 में इसके लॉन्च होने के बाद से अब तक राज्य की लगभग 1.56 करोड़ महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 10,000 रुपए की पहली किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है।
योजना की अतिरिक्त राशि देने की प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चयनित लाभार्थियों को 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त राशि देने की प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। यह कदम राज्य के भीतर ही रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए उठाया गया है।
किस्तों में मिलेगी राशि और उपयोग की शर्त
2 लाख रुपए की यह बड़ी आर्थिक मदद महिलाओं को एकमुश्त न मिलकर विभिन्न चरणों (Phases) में दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अगली किस्त की राशि तभी जारी की जाएगी जब लाभार्थी महिला यह साबित करेगी कि उसने पहले दी गई राशि का उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सही तरीके से किया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी धन का उपयोग वास्तविक स्वरोजगार और आर्थिक प्रगति के लिए हो।
कैसे और किसे मिलेगा लाभ?
- पात्रता: यह योजना विशेष रूप से बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए है।
- परिवार की सीमा: प्रत्येक परिवार से केवल एक महिला इस योजना के तहत लाभ पाने की हकदार होगी।
- व्यवसाय की स्वतंत्रता: लाभार्थी महिला अपनी पसंद का कोई भी छोटा या बड़ा व्यवसाय (जैसे सिलाई, दुकान, लघु उद्योग आदि) शुरू करने के लिए स्वतंत्र है।
- आवेदन और चयन: जिन महिलाओं को 10,000 रुपए की पहली किस्त मिल चुकी है, उनके काम की समीक्षा के बाद अतिरिक्त 2 लाख रुपए के लिए उनका चयन किया जाएगा।
- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT): सहायता की पूरी राशि सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे बिचौलियों की गुंजाइश खत्म होगी।
- उपयोगिता प्रमाण: अगली किस्त पाने के लिए पिछली राशि के सही इस्तेमाल का प्रमाण देना अनिवार्य होगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications