Bihar MLC Election Results: जन सुराज की एंट्री और एनडीए की चुनौती, महागठबंधन फेल - बिहार चुनाव के बड़े उलटफेर

कहने को तो यह महज बिहार विधान परिषद के महज कुछ स्नातक निर्वाचनक्षेत्रों का चुनाव था लेकिन जनता दल यूनाइटेड के बागी नेता और मोकामा के बाहुवली बिधायक विधायक अनंत सिंह और पटना स्नातक सीट के उम्मीदवार नीरज कुमार के टकराव ने इसे पिछले कुछ दिनों से बिहार का सबसे अहम समाचार बना दिया था जिस पर न केवल राज्य बल्कि देश भर की निगाहें टिकी हुई थी।

चुनाव समाप्त होते-होते पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह को जनता-दल (यू) की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी से बिहार में राज्यमंत्री का दर्जा भी वापस ले लिया गया है और उन्हें सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी भेज दिया गया है।

Bihar MLC Election Results

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 4-4 सीटों पर होने वाले चुनाव में सबसे ज़्यादा चर्चा में पटना कंस्टिच्वेंसी रहा। समाचार लिखे जाने तक बिहार विधान परिषद की 4 स्नातक (Graduates) और 4 शिक्षक (Teachers) निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना जारी है। बैलेट पेपर प्रणाली और प्रथम एवं द्वितीय वरीयता मतों की गणना के कारण अंतिम परिणामों की घोषणा में समय लग रहा है।

ये भी पढें: यूपी-बिहार समेत सभी 4 राज्यों में हुए एमएलसी चुनाव के मतगणना और परिणाम का लाइव अपडेट

अभी तक बिहार के 8 एमएलसी सीटों पर हुए चुनाव में सभी मुख्य उम्मीदवारों और मतगणना का रुझान इस प्रकार है:
ताजा स्थिति का विवरण इस प्रकार है:

1. पटना स्नातक सीट (Patna Graduates Constituency)

प्रमुख उम्मीदवार:
नीरज कुमार (JDU / NDA) - निवर्तमान एमएलसी
दिलीप कुमार (RJD / महागठबंधन)
डॉ. अनुज सिंह (जन सुराज - अनंत सिंह समर्थित)
डॉ. असदुल्लाह खान (कांग्रेस)

ताजा स्थिति: जेडीयू के नीरज कुमार शुरुआती रुझानों और प्रथम वरीयता मतों की गिनती में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

2. कोसी स्नातक सीट (Kosi Graduates Constituency)

प्रमुख उम्मीदवार:
डॉ. एन. के. यादव (BJP / NDA)
नितेश यादव (RJD / महागठबंधन)
रजनीश रंजन (जन सुराज)
मनोज जायसवाल (कांग्रेस)

ताजा स्थिति: बीजेपी के डॉ. एन. के. यादव ने बढ़त बनाई हुई है और दूसरे स्थान पर आरजेडी के नितेश यादव बने हुए हैं।

3. तिरहुत स्नातक सीट (Tirhut Graduates Constituency)

प्रमुख उम्मीदवार:
अभिषेक झा (JDU / NDA)
गोपी किशन (RJD / महागठबंधन)
डॉ. राजेश रौशन (जन सुराज)

ताजा स्थिति: मतपत्रों की छंटनी और बंडलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना जारी है; परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

4. दरभंगा स्नातक सीट (Darbhanga Graduates Constituency)

प्रमुख उम्मीदवार:
सर्वेश कुमार (BJP / NDA)
उदय शंकर यादव (RJD)
डॉ. अमरनाथ झा (जन सुराज)

ताजा स्थिति: बीजेपी के सर्वेश कुमार और आरजेडी प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।

5 दरभंगा शिक्षक सीट (Darbhanga Teachers Seat)

प्रमुख उम्मीदवार:
सुरेश प्रसाद राय (जन सुराज)
डॉ. मदन मोहन झा (कांग्रेस)
रामदेव राय (निर्दलीय)
डॉ. घनश्याम राय (JDU)

ताजा स्थिति: इस सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को 500 वोटों से पछाड़कर जीत हासिल कर ली है।

6. तिरहुत शिक्षक सीट (Tirhut Teachers Seat)

प्रमुख उम्मीदवार:
डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह (BJP / NDA)
संजय कुमार सिंह (CPI समर्थित)
भूषण कुमार झा (निर्दलीय)
श्यामनंदन यादव (जन सुराज)

ताजा स्थिति: बीजेपी समर्थित प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने सीपीआई के निवर्तमान एमएलसी संजय कुमार सिंह को हराकर जीत दर्ज कर ली है।

7.सारण शिक्षक सीट (Saran Teachers Seat)

प्रमुख उम्मीदवार:
डॉ. राहुल राज (बीजेपी के बागी / निर्दलीय)
आनंद पुष्कर (महागठबंधन)
जयराम यादव (JDU / NDA)

ताजा स्थिति: बीजेपी के बागी उम्मीदवार डॉ. राहुल राज प्रथम वरीयता मतों की गिनती में लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

8. पटना शिक्षक सीट (Patna Teachers Seat)

प्रमुख उम्मीदवार:
नवल किशोर यादव (BJP / NDA)
डॉ. संजीव कुमार (RJD)
दिव्या ज्योति (जन सुराज)

ताजा स्थिति: वोटों की बंडलिंग का काम पूरा होने के बाद राउंडवार मतगणना चल रही है, जहाँ नवल किशोर यादव और आरजेडी के बीच मुख्य मुकाबला है।

बिहार एमएलसी चुनाव - किस में कितना है दम

बिहार विधान परिषद की 4 स्नातक (Graduates) और 4 शिक्षक (Teachers) निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणाम राज्य की बदलती राजनीतिक तासीर का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं। भाजपा-जदयू गठबंधन ने सभी 4 स्नातक क्षेत्रों में मजबूत बढत बना चुकी है वहीं दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी एनडीए के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र मे एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज किया है, वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट से जनसुराज के उम्मीदवार ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा को हराकर विधान परिषद में भी पार्टी का खाता खोल दिया है।

यह चुनाव पारंपरिक राजनीति (एनडीए बनाम महागठबंधन) के बीच नई राजनीतिक ताकत जन सुराज के प्रवेश और निर्दलीय बागियों के उभार के लिए जाना जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं राज्य में बदलते राजनीतिक समीकरण पर:

एनडीए (NDA): पकड़ मजबूत, लेकिन भीतर की कलह और बागियों से चुनौती

सत्ताधारी गठबंधन एनडीए (भाजपा और जेडीयू) ने स्नातक और शिक्षक सीटों पर अपना दबदबा साबित किया है, लेकिन उसे कई मोर्चों पर अंदरूनी बगावत का सामना भी करना पड़ा।

हालांकि पटना, कोसी और तिरहुत स्नातक सीट के साथ-साथ तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा और एनडीए ने अपनी पकड़ बनाए रखी लेकिन इस चुनाव के दौरान बिहार की सत्ताधारी पार्टी और गठबंधन का बगावत और अंदरूनी चुनौतियाँ सतह पर आ गए थे।

पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुला मोर्चा खोला और जन सुराज प्रत्याशी का समर्थन किया, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

सारण शिक्षक सीट पर भाजपा के बागी प्रत्याशी (निर्दलीय) डॉ. राहुल राज ने एनडीए और महागठबंधन दोनों के उम्मीदवारों को पछाड़कर पहली वरीयता मतों में बढ़त बना ली।

महागठबंधन: अंदरूनी कलह और मतों के बिखराव का नुकसान

राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और वामदलों के गठबंधन 'महागठबंधन' के लिए यह चुनाव निराशाजनक और आपसी गुटबाजी से भरा रहा।एकतरफा फैसले और समन्वय की कमी साफ-साफ दिखी। राजद द्वारा सहयोगियों से बात किए बिना अधिकांश सीटों पर एकतरफा प्रत्याशी उतारने से गठबंधन में भारी नाराजगी दिखी।

दूसरी तरफ, कांग्रेस और सीपीआई की नाराजगी: दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मदन मोहन झा और तिरहुत शिक्षक सीट पर सीपीआई के निवर्तमान एमएलसी संजय सिंह मैदान में थे, लेकिन राजद के कैडर और वामदलों के बीच आपसी खींचतान के कारण दोनों को हार/पिछड़ने का सामना करना पड़ा।

इतना ही नहीं, महागठबंधन के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध भी साफ नजर आया। शिक्षक और स्नातक सीटों पर प्रबुद्ध वर्ग और मध्यम वर्ग का बोलबाला होता है। माय (मुसलमान-यादव) समीकरण के बावजूद राजद प्रबुद्ध वर्ग का पूरा भरोसा जीतने में नाकाम रही, जिसका फायदा निर्दलीयों और जन सुराज को मिला।

ये भी पढें: UP MLC Election Result 2026: यूपी की 11 सीटों पर काउंटिंग, आगरा में विवाद, कहां से कौन जीता?-LIST

जन सुराज (Jan Suraaj): बिहार की राजनीति में तीसरी ताकत का उदय

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने इन चुनावों में पहली बार आठों सीटों पर उम्मीदवार उतारे और स्थापित राजनीतिक समीकरणों को बुरी तरह प्रभावित किया।

जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को हराकर एक बड़ा ऐतिहासिक उलटफेर किया। यह विधान परिषद चुनावों में जन सुराज की पहली बड़ी जीत मानी जा रही है। वोट कटवा से आगे बढ़कर मजबूत दावेदारी: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद, जन सुराज ने स्नातक और शिक्षक सीटों पर प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं और शिक्षकों के बीच अपनी पैठ साबित की।

पटना स्नातक (अनुज सिंह) और सारण शिक्षक (अफाक अहमद) जैसी सीटों पर जन सुराज ने भारी संख्या में प्रथम वरीयता मत हासिल कर मुख्य मुकाबले को त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय बना दिया।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम के बाद राज्य की कुछ सीटों पर एमएलसी चुनाव में प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जनसुराज के बढते कदम ने राज्य की परंपरागत राजनीतिक पार्टियों की जमीन खिसकने का संकेत दे रही है। हलांकि एनडीए अपना कुनबा बचाए रखने की कोशिश में फिलहाल कामयाब होता हुआ दिख रहा है लेकिन विपक्ष की जमीन पर जनसुराज हौले-हौले अपने कदम बढा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+