Bihar MLC Election: 24 सीटों का रिजल्ट जारी हुआ, जानिए किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?

पटना। बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इन परिणामों के अनुसार, बिहार में विधान परिषद चुनावों में सत्तारूढ़ एनडीए ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा और 24 सीटों में से आधे से अधिक पर कब्जा कर लिया, जिसके लिए द्विवार्षिक चुनाव निर्धारित समय से एक साल पहले हुए थे।

Bihar MLC Election Result 2022: Counting Underway For 24 Seats To Decide Fate Of 187 Candidates

राजग फिर जीती ज्यादा सीटें, राजद ने सुधारी परर्फोर्मेंस

राजद ने हालांकि, 4 सीटों में सुधार करने में कामयाबी हासिल की, क्योंकि उसने 6 सीटों को जीत किया। यहां उसने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जो किसी भी पार्टी के लिए सबसे अधिक संख्या थी। निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे बागियों ने स्थानीय निकायों के 4 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। गुरुवार देर शाम तक, 19 सीटों पर जो परिणाम आए, उसमें एनडीए ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें बीजेपी 6, जदयू ने 5 और 1 सीट पारस गुट के एलजेपी ने जीतीं। वहीं, राजद ने 6 सीटें जीतीं। 4 सीटों पर निर्दलीय जीते। राजद ने राजधानी पटना और मुंगेर को जीत लिया, इससे भाजपा और जदयू को तगड़ा झटका लगा है।

Bihar MLC Election 2022 Results today | Vote Counting Latest News in Hindi

बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA की बढ़त

राज्य की 24 सीटों पर, कल चुनावी मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए। सभी मतगणना केंद्रों की 14 टेबल पर वोटों की गिनती की गई। बताया गया कि, हर टेबल पर 1 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 1 मतगणना पर्यवेक्षक और 2 कर्मियों को लगाया गया।

ये रहे विजेता

जदयू (5)

  • मुजफ्फरपुर - दिनेश सिंह
  • नालंदा - रीना यादव
  • भोजपुर - राधाचरण साह
  • सीतामढ़ी - रेखा देवी
  • भागलपुर - विजय कुमार सिंह

भाजपा (6)

  • पूर्णिया - दिलीप जायसवाल
  • गोपालगंज - राजीव सिंह
  • रोहतास - कैमूर - संतोष सिंह
  • समस्तीपुर - तरुण कुमार
  • औरंगाबाद - दिलीप सिंह
  • कटिहार - अशोक अग्रवाल

राजद (6)

  • लालू यादव की अगुवाई वाली पार्टी राजद ने 6 सीटें जीतीं।
  • 4 सीटों पर निर्दलीय जीते।

इन जिलों में डाले गए थे वोट

बिहार के जिन जिलों में एमएलसी के लिए वोट डलवाए गए थे। वे हैं- पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर, रोहतास, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा, भागलपुर, मधुबनी, पूर्णिया और कटिहार।

  • नालंदा से JDU की महिला उम्मीदवार रीना देवी जीतीं।
Bihar MLC Election 2022 Results today | Vote Counting Latest News in Hindi

गुरुवार, सुबह 11 बजे तक की स्थिति

  • एमएलसी चुनाव की मतगणना राज्य के औरंगाबाद में भी चल रही है। सूचना मिली है कि, यहां पहले सभी बॉक्स को खोल कर बैलेट पेपर अलग किये गए हैं। कुल 3418 बैलेट पेपर निकले, जिनके अलग-अलग बंडल बना कर टेबल पर भेजे जा रहे हैं। वहीं, 50-50 मतपत्रों के बंडल बनाये गए हैं। इस बारे में उपनिर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने जानकारी दी।
  • इकबाल ने कहा कि, प्रथम वरीयता के मतपत्रों को अलग-अलग किया जा रहा है। अंतिम परिणाम घोषित होने में 12 बज सकते हैं। कुल 65 कर्मी इस मतगणना कार्य में लगाए गए हैं। इसी तरह, कटिहार में हरि शंकर नायक उच्च विद्यालय परिसर स्थित सभागार में भी मतगणना चल रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+