बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM नीतीश ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, जानें किस मंत्री को कौन सा विभाग?
Bihar cabinet Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट विस्तार के अगले दिन मंत्री परिषद के 30 मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास गृह मंत्रालय रखा है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग दिया गया है। जेडीयू के सुनील कुमार नए शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने 15 मार्च को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 21 मंत्रियों को शामिल किया था। इसके साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की कुल संख्या 30 हो गई है। अभी भी राज्य मंत्रिमंडल में छह और मंत्री शामिल किये जा सकते हैं।

Bihar Nitish Kumar cabinet: किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग?
- 1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार- गृह मंत्रालय, मंत्रिमंडल सचिवालय, इसके अलावा वैसे विभाग, जो अब तक किसी के पास नहीं हैं
- 2. सुनील कुमार - शिक्षा मंत्री
- 3. विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम) -पथ निर्माण, खान-भूतत्व, कला संस्कृति और युवा मंत्रालय
- 4. सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)- वित्त-वाणिज्य कर विभाग
- 5. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास विभाग मंत्री
- 6. अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री
- 7. नीतीश मिश्रा- उद्योग एवं पर्यटन मंत्री
- 8. संतोष सिंह- श्रम संसाधन विभाग
- 9. सुमित कुमार सिंह- विज्ञान, प्रावैधिकी- तकनीकी शिक्षा विभाग
- 10. रेणु देवी- पशु-मत्स्य संसाधन विभाग
- 11. नीरज कुमार सिंह बबलू- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
- 12. नितिन नवीन- नगर विकास, आवास और विधि विभाग
- 13. मंगल पांडेय - स्वास्थ्य, कृषि विभाग
- 14. मदन सहनी- समाज कल्याण विभाग
- 15. लेशी सिंह - खाद्य-उपभोक्ता संरक्षण विभाग
- 16. शीला कुमार मंडल - परिवहन विभाग
- 17. हरि सहनी- पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
- 18. केदार प्रसाद गुप्ता - पंचायती राज विभाग
- 19. बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा और योजना विकास विभाग
- 20. प्रेम कुमार- सहकारिता और पर्यावरण, वन-जलवायु परिवर्तन विभाग
- 21. विजय चौधरी- जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग
- 22. संतोष कुमार सुमन - सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग
- 23. महेश्वर हजारी- सूचना और जनसंपर्क विभाग
- 24. जनक राम - एससी-एसटी कल्याण विभाग
- 25. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
- 26. रत्नेश सदा- मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग
- 27. कृष्णनंदन पासवान - गन्ना उद्योग विभाग
- 28. सुरेंद्र मेहता - खेल विभाग
- 29. जयंत राज- भवन निर्माण विभाग
- 30. दिलीप जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग












Click it and Unblock the Notifications