मंत्री Samir Mahaseth के घर आईटी रेड, बिहार की राजधानी पटना में पहुंची 25 अधिकारियों की टीम
Samir Mahaseth बिहार सरकार में मंत्री हैं। उनके खिलाफ शिकायत के आधार पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। Bihar minister Samir Mahaseth IT team raid in Patna
Samir Mahaseth बिहार सरकार में मंत्री हैं। उनके खिलाफ शिकायत के आधार पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में आयकर विभाग के 25 अधिकारी समीर महासेठ के घर छापेमारी करने पहुंचे। महासेठ के आवास के अलावा कार्यालयों पर भी छापेमारी करने पहुंचे। रेड के बाद बिहार की महागठबंधन सरकार में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Recommended Video

25 अधिकारियों की टीम
कयास लगाए जा रहे हैं कि आयकर विभाग को समीर महासेठ और उनके कथित बिजनेस पार्टनर के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री समीर कुमार महासेठ के ठिकानों पर छापेमारी के बारे में ANI की रिपोर्ट में कहा गया, समीर महासेठ के आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग की 25 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। साकार कंस्ट्रक्शन से जुड़े इस मामले में कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस कंपनी से जुड़े मामले में आयकर विभाग छापेमारी कर रही है उसमें सात डायरेक्टर हैं।

मंत्री जांच एजेंसियों की रडार पर
पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ के बेटे समीर का बिजनेस बैकग्राउंड रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पैसों का बराबर हिसाब और टैक्स में गड़बड़ी की आशंका के कारण समीर आईटी डिपार्टमेंट समेत अन्य जांच एजेंसियों की रडार पर आ गए हैं।
कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े हैं तार !
टीवी9 की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को समीर के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। सबसे पहले सोनभवन कार्यालय में छापेमारी हुई इसके बाद राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर हीरा पन्ना दुकान के समीप साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक दूसरे ऑफिस में तलाशी ली गई। आईटी टीम पाटलीपुत्र इलाके में मंत्री महासेठ के आवास पर भी पहुंची।

45 साल से अधिक सियासी अनुभव
पटना में आईटी रेड पर आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग साकार बिल्डर की तलाशी ले रहा है। इस ग्रुप के प्रोमोटर बिहार सरकार में एक मंत्री के रिश्तेदार बताए जाते हैं। इस खबर के मुताबिक करीब 45 साल के सियासी अनुभव वाले समीर महासेठ इमरजेंसी के दो साल बाद ही राजनीति में कूद पड़े। 1977 से राजनीति में सक्रिय समीर महासेठ 2003 से 2009 तक बिहार विधानपरिषद् के सदस्य भी रहे।
झारखंड में भी छापेमारी का अनुमान
मंत्री समीर महासेठ के बैकग्राउंड के बारे में अमर उजाला की रिपोर्ट में लिखा गया कि समीर महासेठ रेस्त्रां, पार्टी हॉल जैसे व्यवसाय संचालित करते हैं। राजधानी पटना के सोनभवन में प्रसिद्ध आम्रपाली रेस्त्रां भी समीर महासेठ का है। पटना की आईटी छापेमारी के बारे में ईटीवी भारत की रिपोर्ट में कहा गया कि साकार कंस्ट्रक्शन के मालिक रवि भूषण समीर महासेठ के बिजनेस पार्टनर हैं। इस प्रकरण में पटना के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड में भी कई ठिकानों पर आईटी रेड की सूचना है।

समीर RJD कोटे से उद्योग मंत्री बने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कोटे से समीर महासेठ को उद्योग मंत्रालय का प्रभार सौंपा था। समीर लगातार दूसरी बार मधुबनी से राजद विधायक निर्वाचित हुए हैं।
कार्रवाई पर कांग्रेस बिफरी
आयकर विभाग की कार्रवाई के बीच दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार में गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि विरोधियों को फंसाया जा रहा है, करारा जवाब दिया जाएगा। बता दें कि भाजपा के साथ नाता तोड़ने के बाद नीतीश ने राजद-कांग्रेस समेत सात दलों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। उन्हें आठवीं बार सीएम पद की शपथ दिलाई गई।












Click it and Unblock the Notifications