बिहार: 'मंत्री जी, 10 लाख दे दो वरना परिवार को बम से उड़ा दूंगा'

बिहार के गन्ना मंत्री के पास रंगदारी और जान से मारने वाली धमकी का मैसेज आया है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है।

पटना। बिहार सरकार के गन्ना मंत्री खुर्शीद अहमद से अपराधियों ने 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है। वहीं पैसा नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी के साथ-साथ बर्बाद करने की भी बात कही गई है। धमकी भरा मैसेज उस वक्त आया जब बिहार के गन्ना मंत्री खुर्शीद अहमद सचिवालय में बैठे हुए थे। मैसेज में धमकी भरी बात पढने के बाद वह काफी घबरा गए और मामले की शिकायत सचिवालय थाने में की जहां पुलिस ने धमकी भरे नंबर को सर्विलांस पर रख मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

'मंंत्री जी, 10 लाख दे दो वरना परिवार को बम से उड़ा दूंगा'

मिली जानकारी के अनुसार सिकटा विधानसभा से जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद जो बिहार सरकार के गन्ना मंत्री हैं उन्हें कल शाम अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया। जिसमें यह लिखा था कि मंत्री मुझे 10 लाख रुपए की जरूरत है, अगर जल्द से जल्द पैसे नहीं मिले तो तुम्हारे साथ-साथ तुम्हारे पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे। मैसेज के अंत में 4 लोगों का नाम ही लिखा हुआ था जिस में डायरेक्टर अशोक यादव गुड्डू यादव उपेंद्र यादव एवं अन्य है। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद काफी घबरा गए और थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

मामला दर्ज करवाने के बाद मंत्री ने कहा कि सुशासन की सरकार में कानून का राज है पर अपराधी दिन पर दिन बेलगाम होते जा रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ उन्हें अब मंत्री तक का भी डर नहीं है। खुलेआम मंत्री को धमकी देते हुए उनसे रंगदारी मांगी जा रही है। हलाकि मंत्री ने कहा कि मैसेज भेजने वाला कोई सिरफिरा लगता है या किसी शरारती तत्व का काम है क्योंकि ऐसा पता चल रहा है कि मैसेज भेजने वाला नंबर बिहार से सटे यूपी का है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पटना के सिटी SP चंदन कुशवाहा ने कहा कि विधायक के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी के मोबाइल नंबर का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के मोबाइल पर भी रंगदारी देने तथा बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी पर मामले की जांच पड़ताल के बाद यह शरारती तत्वों का कारनामा सामने आया।

जदयू के विधायक विद्यासागर निषाद को भी एक करोड़ रुपए की धमकी मिली थी तथा नहीं देने पर जान से मारने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। वहीं मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक नन्द कुमार राय से भी 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+