Bihar Weather News: बिहार में मॉनसून कमज़ोर, जानिए किन ज़िलों में होगी बारिश, पढ़िए आज का मौसम समाचार
Bihar Weather Update: बिहार में मॉनसून कमज़ोर पड़ने लगा है। अब यह कह सकते हैं कि प्रदेश में बारिश कम होगी। उत्तर बिहार में के मुकाबले दक्षिण बिहार में तेज़ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है।
गुरुवार 29 अगस्त को पटना सहित दक्षिणी बिहार के ज़्यादातर इलाकों में गर्जन के साथ वर्षा की उम्मीद है। वहीं उत्तरी बिहार के कुछ ज़िलों में हल्की और छिटपुट बारिश की उम्मीद है। अगस्त महीने में प्रदेश में काफी हद तक मॉनसून एक्टिव रहा, थोड़ा बहुत कमज़ोर पड़ने से मौसम का मिजाज में बदलाव देखने को मिला। इसी तरह प्रदेश में धीरे-धीरे मॉनसून की सक्रियता कम होती जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार के ज़्यादातर ज़िलों में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है, वहीं कुछ ज़िलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना है। औरंगाबाद, बेगूसराय, गया, नवादा और समस्तीपुर ज़िले में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
पटना, जहानाबाद, नालंदा, भोजपुर, वैशाली और अरवल में हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है। दक्षिण बिहार के ज़्यादातर ज़िलों में बादल छाए रहने और संभावना है। उत्तर पश्चिम बिहार के गोपालगंज, सारण और मोतिहारी में वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका है।
मौसम विभाग की तरफ़ से वैशाली, मुजफ्फरपुर, रोहतास, कैमूर, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, औरंगाबाद और समस्तीपुर समेत कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं वज्रपात को लेकर वैशाली, मुजफ्फरपुर, कैमूर, भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय और समस्तीपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पटना भभुआ, रोहतास, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, नवावदा और बक्सर एक दो जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान मेघ गर्जन की भी आशंका है।बिहार में अभी तक 563 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि नॉर्मल से 24 फिसदी कम है।












Click it and Unblock the Notifications