Bihar news: JDU के भोज में नहीं पहुंचे कई विधायक, नीतीश भी बैठक से 15 मिनट बाद निकले

Bihar floor test news: बिहार में एक बार फिर से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बिहार की नव गठित सरकार को 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा। इससे पहले आज पटना में जेडीयू की अनौपचारिक बैठक में कई विधायक नहीं पहुंचे है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में सिर्फ 15 मिनट ही रहे, उसके बाद वे निकल गए। जिसके बाद से फिर राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई विधायक संपर्क में नहीं है।

Bihar Many MLAs did not attend JDUs meeting Nitish kumar also left meeting after 15 minutes

सामने आ रही खबरों के मुताबिक, मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर शनिवार दोपहर में भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी जेडीयू विधायकों को बुलाया गया था। बताया उसमें जेडीयू के 40 से कम विधायक ही मीटिंग में पहुंचे। बता दें कि जेडीयू के बिहार विधानसभा में 45 विधायक हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान में कृषि मेले का निरीक्षण करने के बाद मंत्री के आवास पर पहुंचे थे। लेकिन उस समय तक पार्टी के सभी विधायक बैठक में नहू्ीं पहुंच पाए थे। सीएम नीतीश कुमार करीब 15 मिनट ही श्रवण कुमार के आवास पर रुके और फिर वहां से निकल गए।

जो जेडीयू विधायक इस बैठक में नहीं आए उनमें डॉ, संजीव, बीमा भारती, अमन कुमार, गोपाल मंडल, शालिनी मिश्रा, गुंजेश साह, सुदर्शन और दिलीप राय शामिल हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ 37 विधायक ही बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

वहीं दूसरी ओर जेडीयू नेताओं का कहना है कि अधिकतर विधायक बैठक में पहुंच गए हैं, जो नहीं आए वे भी पटना जल्दी पहुंच रहे हैं। जेडीयू के ओऱ कहा गया है कि, कुछ विधायक रास्ते में हैं, वे शाम तक पटना पहुंच जाएंगे। वहीं, एक-दो विधायकों ने निजी कार्यों और स्वास्थ्य कारण के कारण शामिल नहीं हो पाए।

दूसरी ओर बीजेपी ने भी अपने विधायकों की बाड़ेबंदी तेज कर दी है। गया में पार्टी का प्रशिक्षण शिविर है। 78 में से 23 बीजेपी विधायक नहीं पहुंचे हैं। रविवार शाम तक पार्टी के विधायक यहीं रहेंगे।

उधर आरजेडी के नेता राज्य में खेला होने की बात कर रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी पटना में आज अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। जिसमें लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि 12 फरवरी को बहुत रोमांचक खेला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+