फोन पर बात कर रही थी महिला, सामने से आया दरिंदा और फिर... महिला से बदसलूकी का CCTV फुटेज वायरल

Bihar Man harasses lady: बिहार के जमुई के सदर अस्पताल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आराम से फोन पर बात कर रही होती है, तभी एक दरिंदा पीछे से आकर उसे चूमने लगता है।

Credit: @shubhankrmishra/Twitter

Bihar Man harasses lady: लगता है बिहार की सड़कों पर सरेआम घूम रहे बदमाशों को किसी का खौफ ही नहीं है। इनका जो मन करता है बस कर बैठते हैं। हालिया उदाहरण राज्य के जमुई से सामने आया है, जहां जमुई अस्पताल में एक दरिंदे ने सरेआम महिला के साथ ऐसी हरकत की, जिसे देखने के बाद हर किसी का खून खौल रहा है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फोन पर बात कर रही थी महिला
वायरल हो रहे एक सीसीटीवी फुटेज में महिला को आराम से फोन पर बात करते देखा जा सकता है। इतने में सामने से एक बदमाश आ धमकता है और महिला को जबरदस्ती चूमने लगता है। इस दौरान महिला खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करती है लेकिन उस दरिंदे की पकड़ से बाहर नहीं आ पाती।

दरिंदे ने की बार-बार बदसलूकी
काफी देर तक महिला के साथ बदसलूकी करने के बाद बदमाश वहां से भाग निकलता है। फुटेज में आस-पास लोग भी नजर नहीं आ रहे हैं। किसी के आने से पहले ही ये दरिंदा वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है। सरेआम दरिंदगी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। आजतक के एंकर शुभांकर मिश्रा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंजल पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि बिहार के जमुई के सदर अस्पताल से आया ये वीडियो स्तब्ध करने वाला है।

Credit: @shubhankrmishra/Twitter

बिहार पुलिस ने किया ट्वीट
इस मामले में बिहार पुलिस ने भी ट्वीट किया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए पुलिस ने कहा कि ये मामला संज्ञान में है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इसके बाद भी कई लोगों का कहना है कि मामला एकदम साफ है। इसका वीडियो भी सामने है, बावजूद इसके पुलिस इतना समय लगा ही क्यों रही है।

दरिंदे का साहस देख हैरान हुए लोग
बिहार के जमुई जिले से आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद खूब वायरल हो रहा है। सरेआम इस तरह की दरिंदगी देखने के बाद लोग भी काफी हैरानी जता रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इस लड़के पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।

'अब कोई नहीं बोलेगा यहां का बा'
एक अन्य यूजर ने कहा कि अब कोई नहीं बोलेगा कि बिहार में का बा? वहीं एक ने कहा कि ये सब क्या चल रहा है? बिहार का नाम बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जल्द से जल्द इस मामले में एक्शन लो। एक ने कहा कि लोगों में कितनी हवस है? इतने हवसी लोगों ने जन्म लिया है इस धरती पर? एक ने कहा कि बिहार में कुछ अलग ही चल रहा है। वहीं कई लोगों को तो इस घटना पर यकीन ही नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+