Bihar Mahagathbandhan Rally: पूर्णिया यूनिवर्सिटी में ग्रैजुएशन की परीक्षा स्थगित, जानिए नई तारीख
बिहार में चुनावी माहौल बनता जा रहा है। महागठबंधन के सियासी कार्यक्रम के कारण ग्रैजुएशन की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। पूर्णिया यूनिवर्सिटी ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया है।

Bihar Mahagathbandhan Rally बच्चों की परीक्षा टलने का कारण बना है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्णिया यूनिवर्सिटी में ग्रैजुएशन की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की नई तारीख भी घोषित कर दी है। एक दिन की परीक्षा स्थगित करने के बारे में 23 फरवरी को जारी अधिसूचना में एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने बताया कि महागठबंधन के राजनीतिक कार्यक्रम के कारण 25 फरवरी की परीक्षा किसी और दिन कराने का फैसला लिया गया है।
पूर्णिया यूनिवर्सिटी में ग्रैजुएशन सेकेंड ईयर के बच्चों की परीक्षाएं 15 मार्च 2023 तक होनी हैं। स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा करते हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय ने 23 फरवरी 2023 जारी नोटिस में छात्रों को सूचित किया कि बिहार के महागठबंधन रैली के मद्देनजर 25 फरवरी को होने वाली परीक्षा अब 15 मार्च को कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें- Gautam Adani Top 30 Richest की सूची से भी बाहर हुए, जानिए कितनी घटी संपत्ति












Click it and Unblock the Notifications