Gautam Adani Top 30 Richest की सूची से भी बाहर हुए, जानिए कितनी घटी संपत्ति
अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी टॉप 30 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। अडाणी कुछ ही दिनों पहले टॉप 25 की सूची से बाहर हुए थे। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति लगातार कम हुई है। जानिए अब कितनी घटी अडाणी की संपत्ति

Gautam Adani Top 30 Richest लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में जनवरी के अंतिम हफ्ते में कहा गया था कि अडाणी समूह की कंपनियों की कीमतें गलत तरीके से दिखाई गई हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अडाणी शेल कंपनियों और शेयर मार्केट में कीमतों की हेराफेरी में संलिप्त हैं, जिसके कारण समूह की पूंजी का आंकड़ा गलत दिखाई देता है। एक रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में Adani Group 46000 Crore रुपये नीचे गिरा।
लगातार फिसल रहे अडाणी
Hindenburg रिपोर्ट के बीच अडाणी का अमीरों की सूची से बाहर होना चिंताजनक माना जा रहा है। विगत 23 फरवरी को अडाणी टॉप 25 की लिस्ट से बाहर हो गए थे। फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग सूचकांकों के अनुसार, गौतम अडाणी दुनिया के टॉप-25 अमीर अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हुए। 22 फरवरी को उनकी कुल संपत्ति 43.4 अरब डॉलर घटी। बता दें कि कुछ ही हफ्ते पहले तक गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे।
LIC पर भी मार पड़ी
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर प्राइस में भी रिकॉर्ड गिरावट की खबरें हैं। 24 फरवरी को आई लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार अडाणी समूह के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण, LIC का इस समूह की कंपनियों में किया गया निवेश निगेटिव हो गया है। लगभग ₹27,000 करोड़ का निवेश करने वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 30 जनवरी को कहा था कि दिसंबर के अंत तक इक्विटी और ऋण के तहत 35,917 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। बयान के अनुसार अडाणी समूह की सभी कंपनियों के तहत इक्विटी का कुल खरीद मूल्य 30,127 करोड़ रुपये था। 27 जनवरी, 2023 को इसका बाजार मूल्य 56,142 करोड़ रुपये था।
LIC ने अडाणी ग्रुप में कितने पैसे लगाए?
रिपोर्ट्स के अनुसार अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य 146 बिलियन डॉलर या लगभग 60% कम हो गया है। गत गुरुवार की गिरावट के बाद एलआईसी का निवेश का मूल्य नकारात्मक होने की खबर सामने आई। यानी इसके निवेश पर नुकसान हुआ है। अडाणी समूह की कंपनियों में एलआईसी की हिस्सेदारी कितनी है? इस सवाल पर LIC के अनुसार अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में 4,81,74,654 शेयर हैं। अडाणी पोर्ट्स में LIC की हिस्सेदारी 9.14 फीसद है। अडाणी ट्रांसमिशन में 3.65% हिस्सेदारी रखने वाली LIC अडाणी ग्रीन एनर्जी में 1.28% हिस्सेदारी रखती है। अडाणी टोटल गैस में 5.96% हिस्सेदारी है, जबकि Total Assets Under management (AUM) 30 सितंबर, 2022 तक कुल संपत्ति 41.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी।
अमेरिकी एजेंसी की रेटिंग का असर
इसी बीच शनिवार को आई हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि अडाणी ग्रीन को अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने क्राइटेरिया अंडर-ऑब्जर्वेशन से हटा दिया। खबर में लाइवमिंट की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद से बड़े पैमाने पर नुकसान झेलने वाले अरबपति कारोबारी समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी को 'स्थिर दृष्टिकोण' के साथ बीबी+ रेटिंग मिली है। कंपनी के प्रतिबंधित समूह 2 में वर्धा सोलर, अडाणी रेनवीबल एनर्जी और कोडंगल सोलर पार्क शामिल हैं। यह समूह समूह अडाणी समूह की फर्म के 362.5 मिलियन डॉलर के ग्रीन बॉन्ड का सह-जारीकर्ता और सह-गारंटर है।
अडाणी ग्रीन एनर्जी का वित्तीय ढांचा
रिपोर्ट के मुताबिक, एस एंड पी ग्लोबल ने कहा कि प्रतिबंधित समूह 2 का कर्ज पूरी तरह से नकदी प्रवाह से सुरक्षित है। जिसने परिचालन व्यय और ऋण सेवा को प्राथमिकता दी है। रेटिंग एजेंसी का यह भी मानना है कि अडाणी ग्रीन एनर्जी का वित्तीय ढांचा निवेशकों की सुरक्षा करता है।
निवेशकों के 51 हजार करोड़ डूबे
लगातार वित्तीय नुकसान की खबरों के बीच तीन दिन पहले अडाणी ग्रुप में निवेश करने वाले लोगों के 51 हजार करोड़ रुपये डूबने की खबर सामने आई थी। इससे पहले अडाणी पावर ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में कोयला संयंत्र परियोजना के अधिग्रहण की अपनी योजना को रद्द करने के अपने निर्णय की घोषणा की थी। अडाणी पावर के अनुसार 18 अगस्त, 2022 के समझौता ज्ञापन के तहत तय अवधि समाप्त हो गई है।"
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications