बिहार: कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज पर दो पुलिस वालों ने तानी बंदूक, मचा हंगामा

बिहार: कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज पर दो पुलिस वालों ने तानी बंदूक, मचा हंगामा

पटना, 19 नवंबर: बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर इलाके में एक अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय के न्यायाधीश (एएसजे) पर गुरुवार (18 नवंबर) को दो पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर हमला किया। दोनों पुलिसकर्मियों ने जज पर हमला उस वक्त किया, जब जज कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया गया है। घोघरडीहा पुलिस स्टेशन में तैनात स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गोपाल प्रसाद और सब-इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार दोनों को एक मामले के सिलसिले में अदालत में पेश होना था। दोनों पुलिसकर्मियों ने जब कोर्ट रूम में दाखिल हुए तो उन्होंने जज पर अविनाश कुमार पर कथित तौर पर हमला कर दिया और उन पर बंदूक भी तान दी।

bihar news

दोनों पुलिसकर्मियों ने न्यायाधीश (जज) की रक्षा के लिए आगे आने वाले वकीलों और अदालत के कर्मचारियों को भी कथित रूप से घायल कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक जज अविनाश कुमार अपने फैसलों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने अपने फैसलों में कई मौकों पर जिले के पुलिस अधीक्षक के बारे में भी टिप्पणी की है।

बार एसोसिएशन झंझारपुर के उपाध्यक्ष ने इस घटना की निंदा की और इसे न्यायिक व्यवस्था को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक पर भी सवाल उठाए हैं।

बार एसोसिएशन के वकीलों ने मामले में न्यायिक जांच की मांग की, जिसमें विफल रहने पर उन्होंने आंदोलन पर जाने की धमकी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+