Bihar Lok Sabha Chunav Live: बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न, 5 बजे तक 52.24 फीसदी मतदान

LS Election 6th Phase Voting Live: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 8 राज्यों-केंद्र शाषित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम के 6 बजे तक वोटिंग हुई है। सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। नतीजे 4 जून को घोषित होने हैं। शाम 5 बजे तक के डाटा के अनुसार बिहार में 52.24 फीसदी मतदान हुआ है।

Bihar Lok Sabha Chunav 2024

LIVE Feed
May 25, 2024, 5:55 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार में 52.24 फीसदी मतदान

छठे चरण में शाम पांच बजे तक बिहार में 52.24 फीसदी मतदान हुआ।
May 25, 2024, 5:28 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav: हिमंत बिस्वा सरमा का तेजस्वी पर निशाना

Bihar Lok Sabha Chunav: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा,''तेजस्वी के पास गाने के अलावा कोई काम नहीं है... सरकार बीजेपी की है, 2027 में चुनाव हैं... जेडीयू और बीजेपी की अच्छी सरकार है... दिल्ली में पीएम मोदी ही सरकार चलाएंगे सरकार...तो, यह अच्छा है कि उन्होंने (तेजस्वी ने) गाना और अभ्यास करना शुरू कर दिया है।''
May 25, 2024, 4:51 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav: पीएम को नहीं है संविधान की बुनियादी जानकारी: तेजस्वी

Bihar Lok Sabha Election: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा,"...प्रधानमंत्री को संविधान की बुनियादी जानकारी नहीं है। वह आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। हमने जातीय जनगणना के लिए पत्र लिखा है। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया। हालांकि, हमने जातीय जनगणना कराई, और बिहार में 75% आरक्षण दिया, एक बीजेपी शासित राज्य का नाम बताएं जहां 75% आरक्षण है..."
May 25, 2024, 4:32 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav: 'हमें 400 के पार जाने से कोई नहीं रोक सकता'

Bihar Lok Sabha Chunav: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवेसी के बिहार दौरे पर एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, ''...वह (असदुद्दीन ओवेसी) INDI गठबंधन को नुकसान पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री ने आज रैली की, जिसमें लोगों का उत्साह, उमंग और भीड़ उमड़ी इतनी भीषण गर्मी के बाद दिख रहा है कि हमारा छठा और सातवां चरण भी साफ हो गया है, हमें (एनडीए को) 400 के पार जाने से कोई नहीं रोक सकता।"
May 25, 2024, 3:54 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav Voting: तीन बजे तक 45.21% मतदान

बिहार में तीन बजे तक 45.21% मतदान हुआ है। पश्चिम चंपारण में 47.31%, पूर्वी चंपारण में 46.71%, सीवान में 39.81%, महाराजगंज में 42.47%, गोपालगंज में 41.51%, वैशाली में 48.94%, शिवहर में 48.19% और वाल्मीकि नगर में 47.49%
May 25, 2024, 3:25 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav Voting: संजय जायसवाल ने पत्नी के साथ किया मतदान

पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ संजय जायसवाल ने अपनी पत्नी डॉ मंजु चौधरी के साथ बेतिया में अपनी वोट डाला।
May 25, 2024, 2:14 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav Voting: शिवहर के रीगा में शुरू हुई वोटिंग

Shivhar Lok Sabha Seat: बिहार के शिवहर सीट के रीगा में लोगों ने सड़क नहीं होने के कारण मतदान का बहिष्कार कर दिया था। प्रशासन के आश्वासन के बाद रीगा के शाहबाजपुर पंचायत के बेला बूथ संख्या 241 पर वोटिंग शुरू हो गई है।
May 25, 2024, 1:55 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav Voting: दोपहर 1 बजे तक 36.48 फीसदी मतदान

Bihar Chunav Voting Percentage: बिहार में दोपहर 1 बजे तक 36.48 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम चंपारण में 37.75%, पूर्वी चंपारण में 37.97%, सीवान में 31.59%, महाराजगंज में 34.75%, गोपालगंज में 36.64%, वैशाली में 40.48%, शिवहर में 38.89% और वाल्मीकि नगर में 36.64%.
May 25, 2024, 1:18 PM IST

Bihar Lok Sabha Chunav Voting: बेतिया की मेयर ने पति के साथ किया मतदान

बेतिया की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने पति और अन्य परिवार के लोगों के साथ मतदान किया। वोट का निशान दिखाते क्लिक कराई फोटो।
Bihar Lok Sabha Chunav Voting: बेतिया की मेयर ने पति के साथ किया मतदान
May 25, 2024, 12:44 PM IST

Bihar Chunav Voting: वाल्मीकि नगर के बेलहवा में वोटिंग फिर से शुरू

वाल्मीकि नगर के बेलहवा में सीआरपीएफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर लोगों ने वोट का बहिष्कार कर दिया था। प्रशासन के समझाने के बाद अब वोटिंग फिर से शुरू हो गई है।
May 25, 2024, 12:01 PM IST

Bihar Chunav Voting: एलजेपी उम्मीदवार वीणा देवी ने किया जीत का दावा

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद, वैशाली से निवर्तमान सांसद और एलजेपी उम्मीदवार, वीणा देवी ने जीत का दावा करते हुए कहा, "लोग कह रहे हैं कि इस बार हम 4 लाख वोट पार करेंगे...लोग इसे त्योहार की तरह मना रहे हैं। लोगों में काफी उत्साह है..."
May 25, 2024, 11:44 AM IST

Bihar Lok Sabha Voting: बिहार में सुबह 11 बजे तक 23.67% मतदान हुआ है। पश्चिम चंपारण में 23.84%, पूर्वी चंपारण में 23.10%, महाराजगंज में 23.57%, गोपालगंज में 22.61%, वाल्मीकि नगर में 20.11%, वैशाली में 27.98% और शिवहर में 25.77%
May 25, 2024, 11:20 AM IST

Bihar Lok Sabha Chunav: वाल्मीकि नगर के बेलहवा में रूका मतदान

वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के बेलहवा मदनपुर पंचायत के बेलहवा में बूथ नंबर 67,68 और 69 पर मतदान रुक गया है। करीब 2 घंटे के बाद मतदान के बाद ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है।
May 25, 2024, 10:23 AM IST

Bihar Lok Sabha Chunav: वाल्मीकि नगर में वोटिंग का बहिष्कार

Bihar chunav 6th phase voting: वाल्मीकि नगर के लौरिया प्रखंड के गोनौली के डुमरा भाठ गांव में बूथ संख्या 272,273 पर एक भी वोट नहीं डाला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं है इसलिए वोट नहीं देंगे। एसडीओ, डीएसपी,सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल वोटर्स को समझाने के लिए पहुंची है।
May 25, 2024, 10:13 AM IST

East Champaran Voting: बीजेपी प्रत्याशी राधामोहन ने किया मतदान

Bihar Lok Sabha Chunav: पूर्वी चंपारण से बीजेपी प्रत्याशी और सांसद राधामोहन ने मतदान किया, कहा- जनता पीएम मोदी के साथ है।
May 25, 2024, 9:54 AM IST

Bihar Lok Sabha Election: सुबह 9 बजे तक 9.66% वोटिंग

Bihar Chunav 6th Phase Voting: बिहार में सुबह 9 बजे तक 9.66% वोटिंग हुई है।पश्चिम चंपारण में 9.35 %, पूर्वी चंपारण में 8.95%, सिवान में 10.54%, महाराजगंज में 9.06 %, गोपालगंज में 9.49 %, वैशाली में 11.95%, शिवहर में 9.25 % और वाल्मीकी नगर में 8.55 %.
May 25, 2024, 9:35 AM IST

Siwan Lok Sabha Seat: NDA कैंडिडेट विजय लक्ष्मी कुशवाहा ने किया वोट

Bihar Lok Sabha Chunav: सीवान में एनडीए कैंडिडेट विजय लक्ष्मी कुशवाहा ने बरासो मतदान केंद्र पर जा कर वोट किया।
May 25, 2024, 8:51 AM IST

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने किया मतदान

गैंगस्टर-राजनेता दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने सीवान के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। हिना शहाब यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। राजद ने अवध बिहारी चौधरी को, जदयू ने विजयलक्ष्मी देवी को मैदान में उतारा है।
May 25, 2024, 8:47 AM IST

आनंद मोहन बोले- यहां होगा 400 पार

बिहार: गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन ने कहा कि,'यहां तो होगा 400 पार, वहां होगा दिल्ली पार'। हम शिवहर में आरामदायक स्थिति में हैं, परिणाम बहुत अच्छे होंगे।" आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार के रूप में शिवहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
May 25, 2024, 7:41 AM IST

छठे चरण में 1 करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 78,23,793 पुरुष, 71,07,944 महिला एवं 428 थर्ड जेंडर हैं।
May 25, 2024, 7:41 AM IST

ये दिग्गज मैदान में

इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, जर्नादन सिंह सीग्रीवाल, वीणा देवी, पूर्व सांसद लवली आनंद, हेना शहाब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी, रितू जायसवाल, विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला सहित 86 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
May 25, 2024, 7:40 AM IST

छठे चरण में सीवान, गोपालगंज (सु), महाराजगंज, वैशाली, वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और शिवहर सीट पर मतदान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+