शादीशुदा महिला ने अपने कई प्रेमियों के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी के साथ किया ये खौफनाक काम
लखीसराय। बिहार के लखीसराय में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां प्रेमी से मन भर जाने के बाद प्रेमिका ने खूनी साजिश रची। इसके लिए उसने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। युवती ने पहले पूर्व प्रेमी को अपने घर बुलाया फिर अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। बीते रविवार को युवक की लाथ बगीचे में मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पूर्व प्रेमी की कर दी हत्या
यह पूरी घटना लखीसराय जिले के साबिकपुर गांव की है। पुलिस ने हत्योरोपित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दो आरोपित प्रेमी फरार हैं, जिनकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपित युवती का पती कहीं बाहर रहकर मजदूरी करता है। महिला पर कई लोगों से अवैध संबंध रखने का आरोप है। मृतक प्रेमी उदय कुमार भी महिला का प्रेमी था, लेकिन कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दरार आ गया था।

अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर बनाई योजना
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की रात को दीपक की पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश रचा और पूर्व प्रेमी उदय को अपने घर पर बुलाया। फिर उसने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर उदय की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए लाश को गांव से बाहर बगीचे में छिपा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपितों की योजना था कि लाश को अगली रात में ठिकाने लगाएंगे।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
उन सभी को इस बात की उम्मीद थी कि लॉकडाउन के चलते कम लोग होंगे और कोई देख नहीं पाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रविवार की सुबह ही शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और शव का शिनाख्त भी कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो युवती को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ रंजन कुमार के अनुसार उससे पूछताछ जारी है, लेकिन वह कुछ बता नहीं रही है। हत्या के आरोपित उसके दोनों प्रेमी फरार हैं।












Click it and Unblock the Notifications