मुर्गे की हत्यारों की तलाश में बिहार पुलिस ने दिन-रात किया एक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कैमूर। बिहार पुलिस अपनी करतूतों के कारण आए दिन चर्चा में रहती है। चाहे वो अपराधियों के पकड़ने का तरीका हो या फिर शिकायतकर्ताओं से पेश आने की। लेकिन इस बार बिहार के कैमूर जिले की पुलिस अलग मामले को लेकर चर्चा में है। दरअसल, जिले की पुलिस मुर्गे के हत्यारों को ढूंढने में जुटी हुई है। कैमूर के दुर्गावती थाना में पुलिस ने मुर्गे की हत्या को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुर्गे की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज

मुर्गे की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुर्गे का पोस्टमार्टम भी कराया। मुर्गे की हत्या को लेकर पुलिस परेशान है और दिन-रात एक कर हत्यारों की तलाश में लगी हुई है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में महिला ने मुर्गा फार्म खोल रखा है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी ने मुर्गा चुराया और जब उसे लगा कि फार्म की मालकिन ने देख लिया है तो उसने मुर्गे को मार डाला।

पड़ोसियों पर हत्या का आरोप

पड़ोसियों पर हत्या का आरोप

कमला देवी और उनके बेटे इंदल कुमार का आरोप है कि जब वह पड़ोसी के पास शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने झगड़ करना शुरू कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। इसके बाद महिला ने अपने 7 पड़ोसियों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस ने तुरंत मुर्गे को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेज दिया और 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि कुछ लोग शराब के नशे में मुर्गा चुरा कर जा रहे थे। इस दौरान उनको जब लोगों ने देखा तो मुर्गे को गर्दन दबाकर मार दिया। वहीं पशु चिकित्सक सुशील कुमार का कहना है कि पुलिस मरे हुए मुर्गे को लेकर आई थी। मुर्गे की गर्दन के पास रुका हुआ खून मिला है। इसकी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। कैमूर जिले के एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+