Bihar: मंत्री बनने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर फेंकी स्याही
Bihar: हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर फेंकी गई स्याही
पटना। केंद्रीय मंत्री बनन के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे पशुपति पारस पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। मंत्री पद संभालने के बाद आज अपने लोकसभा क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। स्वागत समारोह के दौरान एक शख्स ने पशुपति पारस पर स्याही फेंक दी, हालांकि स्याही पशुपति पारस तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन उनके कपड़ों पर कुछ छींटे गिरी। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के कारण उनपर फेंकी गई स्याही उनतक नहीं पहुंच सकी।

हाजीपुर में पारस का विरोध
सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे पशुपति पारस को विरोध का भी सामना करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर पहले ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखां। उनके काफिले पर मोबिल फेंका और धक्का मुक्की की। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल भी हो गई। वहीं पशुपति पारस ने चिराग पासवान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके भतीजे ने उनका साथ छोड़ा हैं उन्होंने नहीं। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार को विकास पुरुष करने पर चिराग ने उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी दी थी। उन्होंने सबके सामने मेरा अपमान किया। आपको बता दें कि लोजपा पर चिराग पासवान और पशुपति पारस दोनों ही अपना अपना अधिक जता रहे हैं। पशुपति पारस ने चिराग को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और लोपजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया। जिसके बाद चिराग कोर्ट पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications