LIC में अफसर पति ने अवैध रिश्ते की खातिर करंट लगाकर मार डाली पत्नी, भाभी की बहन से था अफेयर

पति का अपनी भाभी की बहन के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध वो हमेशा करती आ रही थी। इसी कारण उसे दर्दनाक मौत दे दी गई।

पटना। बिहार के भागलपुर जिले में सुबह एक दिल दहलाने वाले हत्याकांड का मामला सामने आया, जिसमें फाइनल ईयर में पढ़ रही एक छात्रा के साथ उसके पति ने हैवानियत भरा खेल खेला, फिर करंट लगाकर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी। इसके बाद दरवाजा बंद कर घर से बाहर निकल गया और अपने ससुराल वालों को फोन पर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ससुराल वालों ने जब दरवाजा खोला तो घर में बेटी की लाश पड़ी मिली। जिसे देखकर सभी कांप उठे और मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए लड़की के मायके वाले के बयान के आधार पर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ये पता चला कि उसके पति का भाभी की बहन के साथ अवैध संबंध था, जिसका विरोध वो हमेशा करती आ रही थी। इसी कारण उसे दर्दनाक मौत दे दी गई। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर मामले की गहराई तक जाने की कोशिश कर रही है।

शादी को हुए थे दो साल, शुरू से था विवाद

शादी को हुए थे दो साल, शुरू से था विवाद

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के भागलपुर जिले का है, जहां के रहने वाले LIC अफसर दिनेश रजक की शादी आज से दो साल पहले नेहा से हुई थी। जो भागलपुर से हटकर एक अपार्टमेंट में रहते थे। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन होती रहती थी। इसका कारण दिनेश के भाभी की बहन थी क्योंकि दिनेश का अवैध संबंध भाभी की बहन के साथ था और नेहा हमेशा इसका विरोध करती थी। इस बात की जानकारी नेहा ने अपने मायके वालों को भी दी थी। कई बार इसको लेकर समझौता भी हुआ लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसी तरह कल रात जब दिनेश घर पहुंचा तो दिनेश और नेहा के बीच विवाद शुरू हुआ और इस विवाद में पहले उसकी जमकर पिटाई की गई। फिर करंट लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। नेहा का पति दिनेश भागलपुर डिवीजन ऑफिस LIC में सीओ के पद पर कार्यरत था।

कुरूप कह करता था प्रताड़ित

कुरूप कह करता था प्रताड़ित

मृत नेहा के पिता कैलाश रजक ने पुलिस के सामने बयान देते हुए कहा कि शादी के बाद नेहा टीएनबी कॉलेज से पीजी कर रही थी। शादी के कुछ ही महीने बाद नेहा को ये पता चला कि उसके पति का अवैध संबंध उसकी भाभी की बहन के साथ है। जिसके बाद वो हमेशा इस बात का विरोध करती थी, इसी की वजह से उसकी दर्दनाक हत्या कर दी गई है। इस मामले में नेहा के पिता ने अपने दामाद, उसके भाई और भाभी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पहले तो उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। फिर उसे कुरूप बताकर मारपीट किया जाता था। दामाद दिनेश का उनकी भाभी की बहन से अवैध संबंध था, इसलिए नेहा की हत्या की गई।

हैवान पति किया गया गिरफ्तार

हैवान पति किया गया गिरफ्तार

वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार ने बताया कि मृतक नेहा के मायके वाले के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लाश को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई। फिर उसे करंट लगाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका के गले, कान और चेहरे पर जख्म के निशान हैं। करंट लगाए जाने के कारण कलाई पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहीं कमरे की दीवारों और पलंग पर कई जगह खून के निशान थे। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी हत्या कैसे की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+