बिहार में ऑनर किलिंग: मां-बाप ने दो नाबालिग बेटियों को उतारा मौत के घाट, रो-रोकर बताई हत्या की वजह
Bihar Honour Killing: बिहार में मां-बाप के द्वारा दो सगी बेटियों की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शव को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

Bihar Honour Killing: बिहार(Bihar) के वैशाली (Vaishali) जिले के हाजीपुर से ऑनर किलिंग (Honour Killing) में डबल मर्डर की हैरान करने वाली वारदात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बेटियों के प्रेम- प्रसंग (Love Affairs) से परेशान मां- बाप ने अपनी ही सगी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया है। वारदात सराय थाने के शीतल भकुरहर की है। यहां रोशनी और तन्नू नाम की दो नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने इलाके में दहशत फैला दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मां-बाप ने सोती बेटियों की कर दी हत्या (Bihar Honour Killing)
आरोपी मां ने बताया कि जब दोनों बेटियां सो रही थीं तभी दोनों की गला दबाकर वह और उसके पति ने हत्या कर दी। मां ने बताया कि दोनों बच्चियों का अलग-अलग जाति के लोगों से अफेयर चल रहा था। उसने कहा कि उन्होंने लड़कियों को मार डाला क्योंकि वे अक्सर माता-पिता को बताए बिना घर छोड़ देती थीं। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों शवों के पास मां रिंकू देवी बैठी मिलीं। पुलिस उसके पति नरेश बैठा की तलाश कर रही है, जो फरार है।
पुलिस का भी बयान आया सामने
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद, उन्होंने पाया कि हत्या में माता-पिता दोनों शामिल थे। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) ओम प्रकाश ने मीडिया को बताया कि मां ने शुरू में कहा था कि बच्चियों की हत्या पिता ने की है। लेकिन जांच के बाद हमने पाया कि माता-पिता दोनों ने मिलकर बच्चियों की हत्या की।












Click it and Unblock the Notifications