Bihar Home Minister: सम्राट चौधरी को मिला गृह विभाग, पर असली चाबी नीतीश के पास? जानें कैसे
Samrat Choudhary Home Minister: बिहार की नई एनडीए सरकार में विभागों के बंटवारे ने सत्ता के गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव-गृह विभाग का भाजपा को मिलना और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का इसका प्रभार संभालना है। वहीं इस फैसले को नीतीश कुमार द्वारा भाजपा की पुरानी मांग मान लेने जैसा दिखाई देता है।
कई विश्लेषक इसे उनकी राजनीतिक कमजोरी बता रहे हैं, पर कहानी इससे कहीं ज़्यादा गहरी है। गृह विभाग छोड़ने के बावजूद नीतीश के पास अब भी वे 'सुपर पावर' हैं जो शासन और प्रशासन की धड़कन नियंत्रित करती हैं। यह बदलाव महज़ औपचारिक नहीं, बल्कि एक नए 'खेला' की रणनीति है, जिसे समझना बेहद ज़रूरी है।

गृह विभाग के मंत्री के पास क्या शक्तियां होती हैं?
What Powers Does a Home Minister Hold?: राज्य में गृह विभाग का मंत्री पुलिस बल का सर्वोच्च राजनीतिक प्रमुख होता है। इसका मतलब है कि पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी सीधे गृह मंत्री के प्रति जवाबदेह होते हैं। गृह विभाग कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, खुफिया तंत्र और आंतरिक सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण नीतियों और कार्रवाइयों को नियंत्रित करता है। हालांकि, जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक (SP) को जिला दंडाधिकारी (DM) को रिपोर्ट करना होता है, जो सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन आता है।
ये भी पढ़ें: 'जींस-शर्ट' वाले दीपक प्रकाश को मिला कौन सा मंत्रालय? बेटे को मंत्री बनाए जाने पर कुशवाहा ने तोड़ी चुप्पी?
सीएम नीतीश कुमार की 'सुपर पावर' कैसे बरकरार?
How CM Nitish Kumar Retains 'Super Power'?: गृह विभाग जाने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी भी 'सुपर पावर' बने हुए हैं। उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Bihar) है, जो राज्य के पूरे प्रशासनिक तंत्र को नियंत्रित करता है। मुख्य सचिव और सभी IAS/BAS अधिकारी इसी विभाग के मातहत होते हैं। जिलों में सबसे बड़े अधिकारी, जिला दंडाधिकारी (DM), सीधे GAD को रिपोर्ट करते हैं, और पुलिस अधिकारी भी उन्हें रिपोर्ट करते हैं। इसके अतिरिक्त, नीतीश कुमार के पास मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और सबसे महत्वपूर्ण निगरानी विभाग भी है, जो पुलिस-प्रशासन दोनों पर नजर रखता है, जिससे उनकी पकड़ बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet: चिराग पासवान को मिला कौन सा 'पावरफुल' मंत्रालय? 'मलाईदार' मंत्रालय या सिर्फ 'भार' टालने वाला?
सामान्य प्रशासन विभाग: यहीं से होता है ट्रांसफर-पोस्टिंग का 'पूरा खेल'!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहा सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ही राज्य में उनकी 'सुपर पावर' का मूल कारण है। यह विभाग किसी भी अन्य मंत्रालय से अधिक ताकतवर होता है क्योंकि यह जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) सहित सरकार के अन्य सभी विभागों में कार्यरत सचिव स्तर के पदाधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग करता है। प्रशासनिक मशीनरी पर सीधा नियंत्रण रखने वाला यह विभाग मुख्यमंत्री के पास होने का मतलब है कि, भले ही गृह विभाग भाजपा को मिल गया हो, लेकिन राज्य की पूरी प्रशासनिक रीढ़ पर अंतिम नियंत्रण नीतीश कुमार का ही है। यह उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक पकड़ को मजबूती देता है।
ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet List: JDU को मिले कौन-कौन से बड़े मंत्रालय? नीतीश कुमार को गृह के बदले मिला कौन सा विभाग
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications