Bihar: वैशाली में बारिश बनी आफत! गंगा नदी में बना पीपा पुल बहा, हाल ही में बनकर हुआ था तैयार
Bihar Heavy Rain:बिहार को लेकर मौसम विभाग ने 48 घंटों के अंदर बारिश की संभावना जताई है। 6 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी भी दी है।
Bihar Heavy Rain: देशभर में हो रही भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। बाढ़ जैसे हालात जगह-जगह बनते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बना अस्थायी पीपा पुल तेज आंधी और बारिश के चलते बह गया। यह पुल राघोपुर को वैशाली जिला मुख्यालय से जोड़ता था। बताया जा रहा है कि यह पुल हाल ही में बनकर तैयार हुआ था।
हालांकि, अभी तक पुल को आधिकारिक रूप से लोगों के लिए नहीं खोला गया था। लेकिन, लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। इस पुल की वजह से पूरे गांव के लोगों का जीवन प्रभावित होगा। अब लोगों को नाव का सहारा लेकर नदी पार करनी होगी।

#WATCH | Portion of a temporary bridge built on river Ganga in Bihar's Vaishali washed away due to strong winds. The bridge connected Raghopur to the Vaishali District Headquarters. pic.twitter.com/tX3XzWjieg
— ANI (@ANI) June 28, 2023
इसी महीने भागलपुर में भी बह गया था पुल
आपको बता दें कि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है कि पुल बह गया हो। अभी हाल ही में भागलपुर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। 1717 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा पुल गंगा में बह गया। उस वक्त आधिकारिक बयान में बताया गया था कि तूफान की वजह से पुल का हिस्सा गिरा है। लेकिन, एक के बाद एक पुल के बहने की घटना से सवाल उठता है कि क्या यह पुल सुरक्षित थे?












Click it and Unblock the Notifications