बिहार: परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर हेडमास्टर ने छात्रा से की अश्लील हरकत

मास्टर की अश्लील करतूतों के बारे में सुनते ही गांव वाले उग्र हो गए और स्कूल पहुंचकर लात-घूंसे और चप्पल से जमकर धुनाई कर दी।

गोपालगंज। गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करते हुए स्कूल के हेड मास्टर का स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं क्लास की छात्रा से किस मांगना काफी महंगा पड़ा। छात्रा के साथ-साथ आसपास के गांव वालों ने भी स्कूल के हेडमास्टर पर चढ़ा प्यार का बुखार, लात-घूंसे और चप्पल से मिनटों में उतार दिया।

बिहार: परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर हेडमास्टर ने छात्रा से की अश्लील हरकत

आपको बताते चलें की इसी तरह का ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है।जहा जिले के उचकागांव थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही के हेड मास्टर द्वारा अपनी ही स्कूल के सातवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ चुम्मा देने तथा बदले में पास कराने की बात की जा रही थी। लेकिन मास्टर के द्वारा किए जाने वाली इस तरह की अश्लील हरकतें और बाते छात्रा को बिल्कुल पसंद नहीं था।

कई बार इसकी कंप्लेन छात्रा ने अपनी लोकलाज को बचाते हुए परिवार वालों से की थी। पर परिवार वाले भी मास्टर के इस हरकतों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया करते थे। इसी का फायदा उठाकर हेड मास्टर स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद छात्रा को पानी पिलाने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाया और उसे आई लव यू कहते हुए किस मांगने लगा। मास्टर के द्वारा की जा रही अश्लील हरकत से छात्रा काफी घबरा गयी और वहां से भागने लगी।

छात्रा को भागते देख आस-पास के गांव वाले ने उसे रोका और भागने का कारण पूछा। इसके बाद छात्रा ने गांव वालों के सामने अपनी आपबीती सुनाई। फिर क्या था मास्टर की अश्लील करतूतों के बारे में सुनते ही गांव वाले उग्र हो गए और स्कूल पहुंचकर लात-घूंसे और चप्पल से मास्टर की जमकर धुनाई कर दी। मास्टर की धुनाई करने की जानकारी किसी ने नजदीकी पुलिस थाने को दे दी । जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मास्टर को वहां से छुड़ाते हुए थाने ले गई और पीड़ित छात्रा के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थावे थानाध्यक्ष ने बताया कि रामचन्द्रपुर गांव की रहने वाली पीड़ित छात्रा ने यह आरोप लगाया है कि उसके स्कूल के हेड मास्टर कृष्णकांत सिंह उसके साथ पिछले कई महीनों से अश्लील हरकतें तथा अश्लील इशारे करते थे। लेकिन कल स्कूल की छुट्टी होते ही उन्होंने मुझे पानी पिलाने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाया और किस मांगते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। साथ ही उन्होंने यह धमकी देते हुए कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को बताई तो तुम्हें फेल कर दिया जाएगा। आरोपी हेड मास्टर कृष्णकांत सिंह पर पहले से भी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर मामला दर्ज है ।फिलहाल पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है। जांच के बाद कृष्णकांत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+