मरने से पहले मां बोली- मेरी कुंवारी बेटी का क्या होगा, फिर यूं स्वास्थ्यकर्मी ने पूरी की आखिरी इच्छा

पिता को खो दिया था, फिर अस्पताल में मरते वक्त मां ने कहा- अब मेरी कुंवारी बेटी का क्या होगा? ये आखिरी इच्छा स्वास्थ्यकर्मी ने की पूरी, बिना खर्च के कर ली शादी

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर से दिल को सुकून देना वाला मामला सामने आया है। यहां सदर अस्पताल में भर्ती एक 60 वर्षीय महिला मौत से जूझ रही थी। उसे अपनी जान बचा पाना मुश्किल लग रहा था। ऐसे में उसे अपनी बेटी की चिंता सता रही थी। महिला के पति भी पहले ही चल बसे थे। महिला की आखिरी इच्छा थी कि कैसे भी बेटी का घर बस जाए और वह खुशहाल जिंदगी जिए।

हाजीपुर का मामला

हाजीपुर का मामला

इसी अस्पताल में महिला की देखरेख एक स्वास्थ्यकर्मी कर रहा था। जो कि, ओटी असिस्टेंट मनीन्द्र सिंह था। मनीन्द्र के अच्छे आचरण और ख्याल रखने वाली सोच ने महिला को प्रभावित किया, ऐसे में महिला ने उसे ही अपनी परेशानी बताई। महिला कह रही थी कि, मेरी मौत हो गई तो कुंवारी बेटी का क्या होगा? महिला ने मनीन्द्र की तारीफ की और दबे स्वर में बोली- काश! मेरा ऐसा दामाद होता, यह कितना ख्याल रखता है!'

'तुम ही मेरी बेटी से विवाह कर लो'

'तुम ही मेरी बेटी से विवाह कर लो'

महिला ने मनीन्द्र से कहा कि, तुम ही मेरी बेटी से विवाह कर लो। इस पर वह शादी करने को तैयार हो गया। बस फिर क्या था, तत्काल शादी की तैयारी हुईं और बिना दहेज-खर्चे के, मंदिर में सारी रस्म पूरी कर ली गईं। वहीं, बेटी का कन्यादान कर सिर्फ 2 दिन बाद ही महिला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब महिला की बेटी और मनीन्द्र की शादी के दूर-दूर तक चर्चे हो रहे हैं। दोनों के विवाह की तस्वीरें सामने आई हैं।

पूरी हुई आखिरी इच्छा

पूरी हुई आखिरी इच्छा

बता दें कि, उक्त महिला का नाम मनिका बेदी था। वह हाजीपुर से थीं। विगत 18 अप्रैल को खाना बनाते समय वह जल गई थीं। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तैनात ओटी असिस्टेंट मनीन्द्र सिंह ने मनिका की खूब देख-रेख की। जिससे मनिका को मनीन्द्र का व्यवहार अच्छा लगा। एक दिन उन्होंने मनीन्द्र से पूछ ही लिया कि, वह शादीशुदा है या नहीं। फिर अगले दिन वह बोलीं कि- "तुम ही मेरे दामाद बन जाओ। मेरी 5 बेटी और एक बेटा हैं, जिनमें सबसे छोटी प्रीति है। प्रीति की भी शादी हो जाती तो मैं चैन से मर पाती।"
इस पर मनीन्द्र ने प्रीति से शादी के लिए हां कर दी। उसके बाद शादी हुई और 2 दिन बाद मनिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+