बिहार: बेटे की शादी से पहले तोहफा, बाहुबली आनंद मोहन सिंह की रिहाई के आदेश पर लगी मुहर
बिहार सरकार ने JDU पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को जेल से रिहा करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

बिहार सरकार ने पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की जेल से रिहाई के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बेटे की सगाई के दिन बाहुबली आनंद मोहन को खुशखबरी मिली है। नीतीश सरकार ने उनकी रिहाई पर मुहर लगाते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
जेडीयू के पूर्व सांसद आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में जेल में बंद थे। 1994 की इस घटना में हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए बिहार हाई कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आनंद मोहन ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन उसे खारिज किया जा चुका था।
हत्या के आरोप में काट रहे सजा
बता दें कि आनंद मोहन सिंह मौजूदा वक्त में बेटे की सगाई के लिए पैरोल पर बाहर आए हुए हैं। याद दिला कि गोपालगंज के जिलाधिकारी रहे जी कृष्णैया की हत्या साल 1994 में मुजफ्फरपुर में एक भीड़ ने की थी। इस भीड़ के नेतृत्व का आरोप आनंद मोहन सिंह पर ही लगा था।
ऐसे में अब आए रिहाई का आदेश का मतलब साफ है कि उन्हें फिर से जेल नहीं जाना होगा। उनके अलावा 26 और कैदियों को जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया गया है। ये सभी कैदी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद थे।
कौन हैं आनंद मोहन की होने वाली बहू?
बता दें कि आनंद मोहन की बेटे और शिवहर के आरजेडी विधायक चेतन आनंद की 3 मई को शादी है। आयुशी सिंह से चेतन शादी करने जा रहे हैं। आयुशी सिंह राघोपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता डॉ. ठाकुर अभय कुमार सिंह पेश से सरकारी डॉक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications