50 साल से ज्यादा उम्र के शिक्षकों को जबरन रिटायरमेंट देगी बिहार सरकार
50 साल से ज्यादा उम्र के शिक्षकों को जबरन रिटायरमेंट देगी बिहार सरकार
पटना। बिहार सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए 50 साल की उम्र से ज्यादा के शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े अधिकारियों को जबरन रिटायर करने का ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक के बाद गुरुवार को इस पर फैसला किया। जिन स्कूलों का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट खराब रहा है, वहां के 50 साल से ज्यादा उम्र के शिक्षकों को हटाया जाएगा। इस साल बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटर में खराब रिजल्ट के बाद सरकार ने शिक्षकों के जबरन रिटायरमेंट पर विचार की बात कही थी।

बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने इस फैसले की बाबत बताया कि 10वीं और 12वीं में खराब परफॉर्मेंस देने वाले स्कूलों पर अगले एक महीने के भीतर कार्रवाई होगी। स्कूल के हेडमास्टर और शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी साथ ही ऐसे स्कूलों में 50 साल से अधिक उम्र के शिक्षकों को रिटायरमेंट दिलाया जाएगा।
इसके साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी न हो, जिन स्कूलों में अध्यापकों की कमी हैं वहां गेस्ट टीचर की सहायता ली जाएगी। इसके अलावा बैठक में फैसला किया गया कि स्कूलों में ई-लर्निंग के जरिए बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। जिससे शिक्षा का स्तर बेहतर हो और रिजल्ट में सुधार आए।












Click it and Unblock the Notifications