सेनेटरी नैपकिन पर बिहार की इस लड़की ने किया ऐसा ट्वीट कि पीएम मोदी भी हो गए इंप्रेस
नई दिल्ली। हाल के दिनों में पीरियड्स, सेनेटरी नैपकिन जैसे मुद्दे पर लड़कियां खुलकर बात करने लगी है। लड़कियां सोशल मीडिया पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बातों को रख रही है। ऐसा ही कुछ बिहार के सहरसा की रहने वाली ऋचा ने किया। ऋचा ने सेनेटरी नैपकिन को लेकर ऐसा ट्वीट किया कि वो सूर्खियों में आ गई। पीएम नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी उसके ट्वीट को लाइक किया।

बिहार की लड़की का ट्वीट हुआ वायरल
सहरसा के सहसौल गांव की रहने वाली ऋचा राजपूत ने ट्रेन में सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था को लेकर पीएम मोदी और रेलमंत्री पीयूष गोयल को टैग करते हुए ट्वीट किया। ऋचा ने पीएम मोदी और रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्विटर पर ट्वीट कर सभी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की मांग की। ऋचा का ये ट्वीट वायरल हो गया।

ट्रेन में हो सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था
ऋचा ने पीएम और रेलमंत्री से मांग की कि ट्रेनों में टीटीई के पास सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध होने चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी लड़की को शर्मिंदा न होने पड़े। ऋचा ने लिखा कि सफर में केवल एक ही पैड होता है और जब ट्रेन लेट हो जाती है तब काफी परेशानी होती है। ऋचा ने लिखा कि पीरियड बता कर नहीं आती इसलिए ट्रेन में इसकरी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी लड़की को शर्मिंदगी न झेलनी पड़ी।

सेनेटरी पैड को लेकर चलाती है जागरुकता अभियान
आपको बता दें कि ऋचा के इस ट्वीट को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं पीएम मोदी और रेलमंत्री ने भी उनकी ट्वीट को रिट्वीट किया है। ऋचा सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल को लेकर जागरुकता अभियान चलाती है। वो महिलाओं को पीरियड के दौरान सेनेटरी पैड के इस्तेमाल करने की सलाह देती है और खुद की कमाई से गांवों की महिलाओं को मुफ्त में पैड मुहैया करवाती है।












Click it and Unblock the Notifications