गयाः होलिका दहन से पहले रची थी खौफनाक साजिश, लकड़ी के ढेर में रख दिया था गैस सिलेंडर बम
गया। बिहार के गया जिले में होलिका दहन के लिए रखे लकड़ी के ढेर में सिलेंडर बम मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। हालांकि समय से पहले पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। जिसके बाद सभी सकते में आ गए। आनन-फानन में पुलिस ने बम को जब्त किया। हालांकि पुलिस ने बम को जब्त किया। हालांकि पुलिस ने इसमें किसी नक्सल के हाथ होने से इंकार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गया जिले के नक्सल प्रभावित परैया थाना क्षेत्र के बाली गांव में आसामाजिक तत्वों ने होलिका दहन के लिए रखे लकड़ी के ढेर में एलपीजी गैस सिलेंडर रख दिया। बताया जा रहा है कि रविवार की रात में ही किसी ने गैस सिलेंडर रख दिया था। हालांकि यह अच्छी बात रही कि सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देख लिया। सिलेंडर को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पहले तो लोगों को लगा कि किसी नक्सली ने सिलेंडर बम को रख दिया है। इससे लोगों के बीच अनहोनी की आशंका से सहम गए। बाद में जांच में जानकारी मिली है कि आपसी दुश्मनी को लेकर ही आगजा में किसी ने सिलेंडर बम रख दिया था। पुलिस ने भी इसमें नक्सलियों के हाथ होने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications