गंगा नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

बच्चे गंगा नदी के किनारे खेल रहे थे और नहाने के लिए नदी में उतरे थे तभी नदी की तेज धारा में सभी बह गए और एक-एक कर सभी काल के गाल में समा गए।

पटना। एक हंसते खेलते हुए परिवार पर आज उस वक्त आफत टूट पड़ी जब परिवार के चार बच्चे नदी के किनारे खेलने के लिए गए और नहाने के दौरान एक एक कर सभी गंगा नदी में डूब गए। इस घटना में सभी की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे और बच्चे की खोज में लग गए लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि नदी की तेज धारा में वो सभी बह गए। जैसे ही इस बात की जानकारी बच्चे के परिवारवालों को हुई सभी रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दर्दनाक घटना को देखने के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम है और चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है।

Bihar : Four drown in Ganga, Finally Dead

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के लखीसराय जिले का है। जहां के बड़हिया नगर स्थित खाक चौक ठाकुड़बाड़ी के पास रहने वाले एक परिवार के 4 बच्चे गंगा नदी के किनारे खेल रहे थे और नहाने के लिए नदी में उतरे थे तभी नदी की तेज धारा में सभी बह गए और एक-एक कर सभी काल के गाल में समा गए। जैसे ही इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई वो लोग भी मौके पर पहुंचकर बच्चे को बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन नदी की तेज धारा होने के कारण सभी उनके आंखों के सामने डूब गए।

फिर इस मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस एनडीआरएफ के टीम की मदद से बच्चे की लाश को खोजने की कोशिश कर रही है। इस घटना में वॉर्ड नंबर 13 निवासी शिक्षक अलिंद्र कुमार के 16 साल के बेटे प्रणव कुमार, 13 साल के बेटे शिवम कुमार और उसका ममेरा भाई नदियावां निवासी रिंकू कुमार और मौसेरा भाई रोहन कुमार की डूबने से मौत हो गई है।

आसपास के लोगों ने इस घटना के बारे में ऐसा बताया कि घर के सामने नदी होने के चलते घर के बच्चे नदी के किनारे 9 बजे नहाने के लिए पहुंचे थे। जिसमें से 7 बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे और बाकी नदी किनारे खेलने लगे। जब सभी नदी में नहा रहे थे, एक बच्चा अचानक डूबने लगा और उसे बचाने गए तीन बच्चे भी डूब गए गए। फिर नदी के ऊपर बच्चों ने चिल्लाना शुरु किया। जिससे आसपास के लोग जमा हुए और अपने आंखों के सामने सभी को नदी की तेज धारा में बहते और काल के गाल में समाते हुए देखते रहे। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+