Bihar: NDA में वापसी को लेकर नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, विजय चौधरी बोले- सभी रखना चाहते हैं उनको साथ
Bihar News: बिहार की राजनीति को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ नया सुनने को मिल रहा है। पहले बीजेपी से टूट और अब एक बार NDA में नीतीश कुमार की वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन सबकी शुरुआत सोमवार को आरएसएस विचारक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित एक समारोह में शामिल होने के बाद शुरू हुई।
हालांकि सीएम नीतीश कुमाक ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में अपनी वापसी की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं अब इस पूरे मामले पर बिहार के वित्त मंत्री और जेडीयू नेता विजय चौधरी का बड़ा बयान आया है।

दरअसल, इससे बाद नीतीश कुमार को लेकर पटना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी होते हैं तो उनका स्वागत है। वहीं अब नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video
वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि "अगर एनडीए यह कह रहा है तो यह जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार की विश्वसनीयता का प्रमाण है, क्योंकि हर कोई उन्हें अपने पक्ष में करना चाहता है। सीएम नीतीश कुमार ने कई बार दोहराया है कि उनकी इच्छा है कि 'महागठबंधन' (INDIA गठबंधन) का हिस्सा रहे।
इसी के साथ विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अगर एनडीए के नेता नीतीश कुमार की वापसी को लेकर बयान देते हैं तो उनकी मर्जी है।
जानिए पशुपति पारस ने क्या कहा था?
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से मंगलवार को मीडिया ने सवाल किया कि क्या नीतीश के एनडीए में आने की चर्चा है। इस पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति बलवान नहीं होता, बल्कि समय बलवान होता है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगर नीतीश कुमार एनडीए में आते हैं तो क्या वे स्वागत करेंगे, इस पर पारस ने कहा कि उनका स्वागत है।












Click it and Unblock the Notifications