Bihar Exit Poll 2025: पिछले चुनाव से इस बार कितना बदला बिहार का मूड? 2020 और 2025 के एग्जिट पोल में कितना अंतर
Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। ज्यादातर एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, बिहार में इस बार एनडीए को 154 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन 83 सीटों पर सिमट सकता है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, जो पहली बार मैदान में उतरी है, अब तक कोई बड़ा असर नहीं छोड़ पा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार के पिछले विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल और 2025 के एग्जिट पोल में कितना अंतर है।

पिछले चुनाव के मुकाबले NDA की स्थिति और मजबूत
अगर 2020 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें, तो उस समय एनडीए ने 125 सीटें जीती थीं। यानी इस बार गठबंधन को करीब 20 से 30 सीटों का फायदा मिल सकता है।
🔹 जेडीयू (JDU) : नीतीश कुमार की पार्टी ने 2020 में 43 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार उसके 59 से 68 सीटों तक पहुंचने के संकेत हैं। यानी 16 से 25 सीटों की बढ़त।
🔹 बीजेपी (BJP): 2020 में 74 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी इस बार 72 से 82 सीटों तक जा सकती है। हालांकि पार्टी कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर में है।
🔹 लोजपा (राम विलास), हम और आरएलएम जैसी छोटी पार्टियां भी एनडीए के खेमे में हैं। इनमें से चिराग पासवान की एलजेपी-आर और जीतन राम मांझी की हम 4-5 सीटें जीत सकती हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम का खाता खुलना मुश्किल दिख रहा है।
महागठबंधन के लिए बुरे संकेत
महागठबंधन के लिए 2025 का एग्जिट पोल झटका लेकर आया है। 2020 में जहां गठबंधन को 110 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार यह आंकड़ा घटकर 73 से 91 सीटों तक जा सकता है। यानी लगभग 20 से 35 सीटों का नुकसान।
🔹 राजद: तेजस्वी यादव की पार्टी 2020 में 75 सीटों पर जीती थी। इस बार 12 से 24 सीटों का नुकसान हो सकता है।
🔹 कांग्रेस: 59 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद, केवल 12 से 15 सीटों पर ही आगे नजर आ रही है। 2020 में कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं।
🔹 वीआईपी: मुकेश सहनी की पार्टी इस बार किसी भी सीट पर आगे नहीं दिख रही।
🔹 वाम दल (CPI-ML, CPI, CPM): पिछली बार CPI-ML ने 12 सीटें जीती थीं, इस बार 6 से 9 सीटों पर बढ़त है। CPI दो और CPM एक सीट पर आगे है।
जन सुराज पार्टी पहली बार मैदान में
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहली बार बिहार की राजनीति में कदम रख रही है, लेकिन शुरुआती एग्जिट पोल्स में इसे कोई खास सफलता नहीं मिली है। अनुमान है कि पार्टी को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।
किस ओर झुक रहा बिहार?
कुल मिलाकर 2025 के एग्जिट पोल बताते हैं कि बिहार में सत्ता का पलड़ा फिर से एनडीए की तरफ झुकता दिख रहा है। मतदाता नीतीश कुमार और बीजेपी की जोड़ी पर भरोसा दोहराते नजर आ रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव की पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Bihar Exit poll 2025 Result: 10 एग्जिट पोल के आंकड़े देखें
1. दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 145-160 विधानसभा सीट
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 73-91 विधानसभा सीट
अन्य: 5-10
2. मैट्रिज-IANS
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 147-167
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक):70-90
अन्य: 0
3. P-MARQ
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 142-162
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 80-98
जनसुराज: 1-4
अन्य: 0-3
4. People's Insight
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-148
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 87-102
जनसुराज: 0-2
अन्य: 3-6
5. JVC एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 135-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 88-103
जनसुराज: 0-1
अन्य: 3-6
6. Chanakya Strategies एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 130-138
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 100-108
जनसुराज: 0-0
अन्य: 3-5
7. Peoples Pulse एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 75-101
जनसुराज: 0-5
अन्य: 2-8
8. टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 143
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 95
जनसुराज: 0-5
अन्य: 5
9. न्यूज 24 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 71-101
जनसुराज-0-5
अन्य: 2-8
10. न्यूज 18 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 140-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 85-95
अन्य: 5-5
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications