Bihar Exit Poll: क्या बिहार में बदलेगी सत्ता? CNX सर्वे ने दिया चौंकाने वाला नतीजा, किसे कितनी सीटें मिलेगी?
Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान पूरा हो चुका है और अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इसी बीच CNX के एग्जिट पोल ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। सर्वे के मुताबिक इस बार एनडीए को 150 से 170 सीटों तक की बड़ी जीत मिल सकती है, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटों पर सिमटने का अनुमान है। जन सुराज पार्टी को 0 से 2 और अन्य दलों को 1 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
18 सर्वे एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के नतीजे बताते हैं कि इस बार बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को लगभग 153 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन 85 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। बाकी 5 सीटें अन्य दलों के खाते में जा सकती हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार एनडीए को बड़ा फायदा होता दिख रहा है। तब एनडीए ने 125 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। यानी इस बार एनडीए को करीब 29 सीटों का लाभ और महागठबंधन को लगभग 27 सीटों का नुकसान हो सकता है।
Bihar Exit Poll 2025: CNX के एग्जिट पोल की अहम बातें
अब तक का सबसे ज्यादा वोटिंग रेट -महिलाओं ने दिखाया जोश
बिहार ने इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे चरण के बाद राज्य में कुल वोटिंग प्रतिशत 66.91% दर्ज किया गया, जो 1951 के बाद सबसे अधिक है। दूसरे चरण में 68.76% वोटिंग हुई, जबकि पहले चरण में 65.09% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
दिलचस्प बात यह रही कि महिलाओं ने एक बार फिर मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। 71.6% महिलाओं ने वोट डाला, जबकि पुरुषों का टर्नआउट 62.8% रहा।
एनडीए को भारी समर्थन, महागठबंधन में मतभेद
CNX एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को कुल वोटों का 45.03% हिस्सा मिल सकता है। वहीं महागठबंधन को 38.50%, जन सुराज को 8.61% और अन्य दलों को 7.86% वोट मिलने का अनुमान है।
सर्वे के मुताबिक एनडीए की संभावित जीत के पीछे महिलाओं, प्रवासी मजदूरों और युवाओं का बड़ा समर्थन माना जा रहा है। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में महिला वोटर्स ने नीतीश कुमार की नीतियों जैसे शराबबंदी, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संतुष्टि जताई है।
महागठबंधन में अंदरूनी खींचतान से नुकसान
महागठबंधन की स्थिति इस बार कमजोर नजर आ रही है। आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद और जमीनी स्तर पर समन्वय की कमी ने गठबंधन की ताकत घटा दी है। कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों के बीच तालमेल न होने से एनडीए को सीधा फायदा मिला है।
Bihar Exit poll 2025 Result: 12 एग्जिट पोल के आंकड़े देखें
1. दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 145-160 विधानसभा सीट
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 73-91 विधानसभा सीट
अन्य: 5-10
2. मैट्रिज-IANS
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 147-167
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक):70-90
अन्य: 0
3. P-MARQ
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 142-162
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 80-98
जनसुराज: 1-4
अन्य: 0-3
4. People's Insight
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-148
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 87-102
जनसुराज: 0-2
अन्य: 3-6
5. JVC एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 135-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 88-103
जनसुराज: 0-1
अन्य: 3-6
6. Chanakya Strategies एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 130-138
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 100-108
जनसुराज: 0-0
अन्य: 3-5
7. Peoples Pulse एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 75-101
जनसुराज: 0-5
अन्य: 2-8
8. टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 143
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 95
जनसुराज: 0-5
अन्य: 5
9. न्यूज 24 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 71-101
जनसुराज-0-5
अन्य: 2-8
10. न्यूज 18 एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 140-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 85-95
अन्य: 5-5
11. Axis My India
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 121 से 141
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 98-118
अन्य: 0-2
12. CNX एग्जिट पोल
NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 150 से 170
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 70 से 90
अन्य: 1-3
14 नवंबर को खुलेगा असली पत्ता
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग धीरे-धीरे सभी नतीजे जारी करेगा। अब देखना यह होगा कि CNX का अनुमान कितना सटीक बैठता है या एक बार फिर बिहार की जनता सबको चौंका देगी।












Click it and Unblock the Notifications