जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के लिए दिखाई वफादारी, बोले- 'कभी नहीं छोड़ेंगे साथ'
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, जहां नितीश रहेंगे, वहां हम रहेंगे। कहीं जाने का सवाल ही नहीं है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को कहा कि वह वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे और जहां हैं वहीं रहेंगे। उनका यह बयान नीतीश कुमार द्वारा हाल ही में किए गए उस खुलासे के बाद है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि, भाजपा मांझी को लुभाने की कोशिश कर रही है। मांझी के इस बयान एक बार फिर से महागठबंधन में टूट की खबरों पर विराम लगा दिया है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, जहां नितीश रहेंगे, वहां हम रहेंगे। कहीं जाने का सवाल ही नहीं है। मैं गरीब हो सकता हूं, लेकिन गरीब लोग एहसान वापस करने के लिए सब कुछ कुर्बान कर देते हैं। नीतीश ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, सम्मान दिया। मैं और मेरा परिवार इसे नहीं भूलेगा। मांझी ने कहा कि, फिर चाहे नीतीश कुमार गलत गठबंधन में ही क्यों न रहें। फिलहाल मेरा कहीं जाने का कोई सवाल ही नहीं है।'
मांझी बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के प्रमुख सहयोगी हैं। नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन की एक रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि अगर हम एकजुट हुए तो हम बीजेपी को 100 से भी कम सीटों पर सिमट देंगे। नीतीश कुमार ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी के पक्ष बदलने पर भी संदेह जताया था।
दरअसल जीतन राम मांझी ने पूर्णिया रैली से पहले बयान दिया था कि उनका बेटा बाकी सीएम उम्मीदवार से काफी ज्यादा पढ़ा लिखा है। जिनको मुख्यमंत्री बनाने के बात की जा रही है, मेरा बेटा उनको बैठाकर पढ़ा सकता है। मांझी के इस बयान के बाद पूर्णिया रैली में नीतीश कुमार ने खुले मंच से बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब जीतन राम मांझी पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। मांझी जी यहां से काहे जाएंगे। हम ही लोग आगे बढ़वा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications