बिहार में 14 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी, राज्य का पहला फिल्म सेट और स्टूडियो भी तैयार!
New Film Hub in Bihar: "लाइट, कैमरा, एक्शन" की गूंज सिर्फ मुंबई या हैदराबाद तक सीमित नहीं है। बिहार, जो अब तक साहित्य और संस्कृति के लिए जाना जाता था, अब फिल्मों की शूटिंग और निर्माण का नया ठिकाना बनता जा रहा है। राज्य सरकार की नई फिल्म नीति ने इसे संभव बनाया है। यहां भोजपुरी, हिंदी, मैथिली, मगही और अंग्रेजी फिल्मों की शूटिंग हो रही है।
फिलहाल राज्य में 14 फिल्मों को शूटिंग की अनुमति मिल चुकी है। इनमें से कुछ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कुछ पर काम चल रहा है। इससे न सिर्फ राज्य के फिल्म सेक्टर को बल मिला है, बल्कि पर्यटन और रोजगार के नए रास्ते भी खुले हैं।

राज्य का पहला फिल्म सेट और स्टूडियो तैयार
वाल्मीकीनगर में बिहार का पहला फिल्म सेट बनाया जा रहा है, जहां सागर श्रीवास्तव की हिंदी फिल्म 'टिया' की शूटिंग चल रही है। वहीं, जहानाबाद के काको में हैदर काजमी स्टूडियो भी शुरू हो गया है, जहां कई फिल्मों की शूटिंग हो रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार के पूसा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय गन्ना शोध संस्थान, किसानों के लिए शुरू हुआ डिजिटल पोर्टल
इन जिलों में हो रही शूटिंग
फिल्मों की शूटिंग नालंदा, गया, नवादा, बगहा, पटना, वैशाली, सीतामढ़ी, रोहतास, दरभंगा और जहानाबाद जिलों में की जा रही है। इससे इन इलाकों में पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है।
पंकज त्रिपाठी की फिल्म की शूटिंग पूरी
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' (सेनापति) की शूटिंग हाल ही में पटना में पूरी हुई। फिल्म निर्माण कंपनी ने बिहार फिल्म निगम को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
फिल्म शिक्षा और छात्रवृत्ति की शुरुआत
बिहार में फिल्म शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल ही में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध अभिनय प्रशिक्षक हेमंत माहौर की मास्टर क्लास आयोजित हुई। इसके साथ ही पुणे फिल्म संस्थान, सत्यजीत रे संस्थान और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में पढ़ने वाले बिहार के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है।
फिल्मों को मिल रहा सरकार से आर्थिक सहयोग
नई फिल्म नीति के तहत अगर कोई फिल्म 75% से ज्यादा शूटिंग बिहार में करती है तो उसे राज्य सरकार की तरफ से 4 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। यह योजना फिल्म निर्माताओं को बिहार की ओर आकर्षित कर रही है।
जिन फिल्मों को मिली मंजूरी
अब तक बिहार में जिन फिल्मों की शूटिंग को हरी झंडी मिल चुकी है, उनमें शामिल हैं - 'संघतिया', 'द लांग जर्नी होम', 'बिहार का जलवा', 'सुहागिन के सेनूर', 'लाइफ लीला', 'जिनगी बीतवनी तोहरे प्यार में', 'घर का बंटवारा', 'नारी', 'रजनी की बारात', 'ओह माय डॉग/ सेनापति', 'टिया', 'सुगनी', 'छठ' और 'पेन ब्रश'।
बिहार बन रहा है फिल्म हब
कला, संस्कृति और सूचना विभाग के पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार को एक सशक्त फिल्म हब बनाने का हमारा सपना है। राज्य सरकार की अनुदान योजना इस दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से बिहार में आकर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें: IAS शिवाक्षी दीक्षित: UP की बेटी को बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, असफलता को मात देकर बनी थीं अफसर
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत












Click it and Unblock the Notifications