आप कब राजनीति में आ रहे? CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने क्या दिया जवाब
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने 20 जुलाई को अपना 44 वां जन्मदिन मनाया। निशांत कुमार सावन के महीने में परिवार संग मंदिर पहुंचे और रुद्राभिषेक किया। पूजा संपन्न होने के बाद पिता नीतीश कुमार और मां के पैर छूकर निशांत कुमार ने आर्शीवाद लिया।
वहीं जेडीयू नेताओं और समर्थकों ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जेडीयू कार्यालय पर निशांत कुमार के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके राजनीति में आने की मांग नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की। ।

JDU कार्यकर्ताओं ने दी सियासत में आने की दावत
कार्यकर्ताओं ने कहा,"सब लोगों को निशांत कुमार का राजनीति में इंतजार है। उन्हें जल्द ही सक्रिय राजनीति में आ जाना चाहिए। इतना ही नहीं नीतीश कुमार से भी बेटे निशांत में राजनीति में लाने की मांग की गई।" कार्यकर्ताओं ने कहा नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो काम किया उन कार्यों को निशांत राजनीति में आकर आगे बढ़ाए।
पुराने दोस्त ने भी नीतीश कुमार को दी सलाह
जेडीयू कार्यकर्ताओं के अलावा सीएम नीतीश कुमार के पुराने मित्र उपेन्द्र कुशवाहा ने भी रविवार को निशांत कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और सोशल मीडिया पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर जेडीयू की कमान बेटे निशांत कुमार को सौंपने की सलाह दे डाली है।
निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री के लगाए जा रहे कयास
निशांत की राजनीति में सक्रिय भागीदारी की उठी मांगों के बीच निशांत कुमार से राजनीति में आने के कयास फिर से लगाए जाने लगे हैं। इस कयासों के बीच उनके जन्मदिन पर निशांत कुमार से जब पूछा गया कि आप कब राजनीति में आ रहे हैं तो उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया जिस पर सभी हैरान रह गए हैं।
आप कब आ रहे राजनीति में?
दरसअल, जन्मदिन पर पटना के मंदिर में पहुंचे निशांत कुमार से सवाल मीडिया ने सवाल किया कि आप कब राजनीति में आ रहे है, क्या आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर निशांत कुमार कुछ भी नहीं बोले और बेपरवाह तरीके से हाथ झटककर आगे बढ़ गए। निशांत कुमार की इस चुप्पी ने सस्पेंस बढ़ा दिया है।
हालांकि पहले निशांत यादव कह चुके हैं कि उनका उनका राजनीति में आने का अभी कोई इरादा नहीं है, लेकिन उनकी हालिया सक्रियता को राजनीतिक पारी की संभावित शुरुआत के रूप में देखा जा रहा था।
#WATCH | Patna, Bihar: On Bihar Assembly Elections 2025, Bihar CM Nitish Kumar's son, Nishant Kumar, says, "My father will be CM again, the NDA government will be formed, and we will win with a strong majority. I have full confidence in the people of the state that they will… pic.twitter.com/8pqowbKMY2
— ANI (@ANI) July 20, 2025
निशांत बोले- मेरे पिताजी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे
इसके पहले निशांत कुमार ने कहा, "एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा, और मेरे पिताजी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।" उन्होंने यह भी कहा, अमित शाह और सम्राट चौधरी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता पहले ही नीतीश को "मुख्यमंत्री पद का चेहरा" घोषित कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications