Bihar Chunav: अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार का दौरा करेंगे, रैलियों में भरेंगे चुनावी हुंकार

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद भाजपा टिकट और सीटों के बंटवारे के साथ जमकर चुनावी तैयारियों में जुट चुकी है। भाजपा को जीत दिलाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने कमर कस ली है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चुनावी रणनीति पर मंथन के साथ-साथ रैलियों को भी संबोधित कर सकते हैं।

amit

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 15 से 18 अक्टूबर के बीच एनडीए के सभी प्रत्याशियों का नामांकन होगा। इस दौरान केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्री तथा एनडीए के वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे में एनडीए की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे और बीजेपी की रणनीति को मजबूत करने पर जोर देंगे। संभावना है कि वे कई चुनावी सभाओं को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले सितंबर में भी शाह दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं, जहां उन्होंने विभिन्न रैलियों में हिस्सा लिया था।

पीएम मोदी की भी करेंगे कई र‍ैलियां

जायसवाल ने यह भी बताया कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई रैलियां बिहार में प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार के लिए बिहार आएंगे। यह सब एनडीए के प्रचार अभियान को धार देने के लिए किया जा रहा है।

एनडीए में सीटों के बंटवारे में किसको मिली कितनी सीटें?

एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है, जिसमें नीतीश कुमार की जेडीयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, चिराग पासवान की लोजपा-आर को 29 सीटें, जीतन राम मांझी की 'हम' को 6 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को भी 6 सीटें मिली हैं।

एनडीए के सभी पांच सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा मंगलवार को होने की उम्मीद है। इसकी पुष्टि भी बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने की है। यह चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों के नामांकन के बीच गठबंधन की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+