'उनके चुनावी दुल्‍हा भी ये जान गए हैं सीएम नहीं बनने वाले', मा‍ेतिहारी चुनावी रैली में अखिलेश यादव ने कसा तंज

Bihar Elections:बिहार में पहले चरण का गुरुवार को मतदान संपन्‍न हो चुका है। पहले चरण के चुनाव में लगभग 65 फीसदी रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई। वहीं एक तरफ आज जहां पहले चरण के लिए वोटिंग चल रही थी, वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे।

समाजवादी पार्टी के म‍ुखिया अखिलेश यादव पूर्वी चंपारण के मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करते हुए जतना से वोट मांगा और अपने भाषण में दौरान पी राज्‍य की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।

मोतिहारी में अखिलेश यादव ने अपनी रैली में कहा, "पहले चरण के मतदान के दिन आधे से ज़्यादा बिहार वोट डाल रहा है और बाकी आधा इंतज़ार कर रहा है। जो माहौल और संदेश जा रहा है, वह यही है कि इस बार नौजवान साथी, युवा और नौकरी देने वाला मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।"

Bihar Elections

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने मोतिहारी के वोटरों को देवा गुप्ता को जिताने की अपील की और कहा, "सरकार बनाइए और मुख्यमंत्री बनेंगे।" उन्होंने यूपी में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे बिहार के लोगों की मदद करेंगे। यादव ने कहा कि "इनकी तो काबिलियत पानी पर नाव चलाने की तो है ही, इनके पास पतवार भी है सही दिशा दिलाने के लिए।"

'चुनावी दूल्हा भी जान गए है कि वो सीएम नहीं बनने वाले'

सपा प्रमुख ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा, "ये लोग हवा में एक्सप्रेसवे बनाने जा रहे हैं।" उन्होंने 'चुनावी दूल्हा' वाले बयान का ज़िक्र करते हुए कटाक्ष किया कि "अब तो उनके जो चुनावी दूल्हा हैं, वह भी जान गए कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले।" यादव ने कहा कि बिहार के सम्राटों ने राज्य को एकजुट किया, लेकिन "ये नए सम्राट देश और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। अब वह जान गए हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने वाला कोई नहीं। यही कारण है कि वे अब दूसरों को माला पहना रहे हैं।"

तेजस्वी नया बिहार बनाने जा रहे हैं

अखिलेश यादव ने इस बात पर भी तंज कसा कि उन्हें पटना के एक बड़े कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया, जिसका अर्थ है कि "तेजस्वी नया बिहार बनाने जा रहे हैं।"

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता को "ठगने और झूठ बोलने" का आरोप लगाया, लेकिन विश्वास जताया कि इस बार बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, "उनके पास बी टीम, सी टीम और पी टीम है, लेकिन हमारे पास वीआईपी है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा की "बी पार्टी" और "सी फॉर चुनाव आयोग पार्टी" वोट चोरी करती है। उन्होंने मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा, "इसलिए मदद करो आप लोग, सहयोग करो और तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।"

पार्ले-जी बिस्किट तक छोटा कर दिया

अखिलेश ने कहा कि नौजवानों के लिए बाइक महंगी हो गई है, और यहां तक कि पार्ले-जी बिस्किट का पैकेट भी छोटा कर दिया गया है। उन्होंने दिल्ली से आने वाले एक "प्रोफेसर" पर भी तंज कसा, जो बिहार वालों को सियासत सिखाते हैं, जबकि बिहार के लोग चाणक्य के ज़माने से ही जागरूक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+