Bihar Elections 2025: तेजप्रताप यादव किस सीट से लड़ेंगे चुनाव? खोल दिया सीक्रेट, RJD को लेकर कर दी भविष्यवाणी
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी दल और नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में लगे हैं।
इस माहौल में, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी को एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में भविष्यवाणी की है कि यदि उन्हें टिकट नहीं दिया गया, तो RJD महुआ सीट से हार जाएगी।

तेजप्रताप किस सीट से चुनाव लड़ेगे ये मंशा उन्होंने जाहिर कर दी है और साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो RJD महुआ में हार जाएगी। तेज प्रताप के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
तेज प्रताप ने किया खुलासा- किस सीट से चुनाव लड़ेगे?
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप ने कहा कि वे महुआ से ही चुनाव लड़ेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वे सक्रिय हो गए हैं और वैशाली जिले के महुआ में उनकी गतिविधियां बढ़ गई हैं।
"...फिर से चुनाव मैदान में उतरेंगे"
हाल ही में, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने महुआ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। उन्होंने कहा था कि महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाना उनका वादा था, जो अब पूरा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनता चाहेगी तो वे फिर से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
'तेज प्रताप जैसा हो' के लगे नारे
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादवहाल ही में महुआ के मेडिकल कॉलेज के दौरे पर पहुंचे थे। इस मौके पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी। तेज प्रताप की गाड़ी और कार्यकर्ताओं के झंडों पर 'टीम तेज प्रताप यादव' का लोगो लगा था। समर्थकों ने "महुआ का विधायक कैसा हो, तेज प्रताप जैसा हो" जैसे नारे लगाए, जिससे माहौल उत्साही हो गया।
तेज प्रताप बोले- महा जंगलराज आ गया है
मंगलवार को तेजप्रताप यादव ने कहा, "SIR का मामला गंभीर है। विपक्ष अपनी मांगें रख रहा है। टीम तेज प्रताप यादव की भी यही मांग है। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव और पूरा विपक्ष सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। टीम तेज प्रताप यादव को पार्टी बनाने का हमारा कोई इरादा नहीं है। यह एक माध्यम है जिसके ज़रिए लोग हमसे जुड़ते हैं और जनता की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जाती है। यह सच है कि नीतीश कुमार राज्य को संभाल नहीं पा रहे हैं। हम देख रहे हैं कि कैसे राज्य में आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। महा जंगलराज आ गया है।"
RJD से निष्कासन के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे तेजप्रताप
मंगलवार को तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा में अलग अंदाज में नजर आए। गर्लफ्रैंडसे प्यार का इजहार करने के बाद पार्टी से निष्कासन के बाद वे पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने सफेद कुर्ता पायजामा पहना था, जबकि RJD के अन्य नेता वोटर लिस्ट की समीक्षा के विरोध में काले कपड़े पहनकर आए थे। इस बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कहा कि वे हमेशा ऐसे ही कपड़े पहनते हैं और "सादा जीवन, उच्च विचार" में विश्वास रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल शनिवार को काले कपड़े पहनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications