Bihar Elections: कभी अंडरवियर कांड से चर्चा में आए JDU विधायक गोपाल मंडल का कौन चुरा ले गया टिकट? देखें VIDEO

Bihar Elections 2025: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। जेडीयू की पहली लिस्‍ट से सबसे तगड़ा झटका गोपालपुर के मौजूदा विधायक गोपाल मंडल को लगा है क्‍योंकि नीतीश ने उनकी जगह गोपालगंज से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को उम्‍मीदवार बनाया है, जो 17 अक्‍टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक टिप्पणियों और विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गोपाल मंडल वो ही गोपालपुर के मौजूदा विधायक हैं जो टिकट कटने की आशंका होते ही एक दिन पहले सीएम हाउस के सामने अपने सर्मथकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। वहीं अब टिकट कटने के बाद विधायक गोपाल मंडल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्‍होंने पत्रकारों से बताया कि उनका टिकट कैसे चोरी हो गया?

Bihar Elections 2025

ट्रेन में अंडरवियर कांड से चर्चा में आए नीतीश की पार्टी के विधायक गोपाल मंडल का जो वीडियो सामने आया है उसमें पत्रकारों ने उनका गोपालगंज सीट से उम्‍मीदवार नहीं बनाए जाने का कारण पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, "अब हम अच्‍छे नहीं लगे, हो सकता है कि हमें कुछ और पोस्‍ट दें!"

किसने चुरा लिया गोपाल मंडल का टिकट?

पत्रकारों के सवाल टिकट तो आपकी पॉकेट में था कौन चुरा ले गया? इस पर गोपाल मंडल बोले- "हां टिकट तो हमारी पॉकेट में ही था , लेकिन निकल गया। पत्रकारों ने इस बार पर ठहाके लगाते हुए जब पूछा जेब से कैसे टिकट निकल गया? इस पर गोपाल मंडल ने कहा, "ये कमीज हम खोलकर रखे थे कौनो टिकटवा चुरा ले गया।"

वीडियो शेयर करने वाले लिखी ये मजेदार पोस्‍ट

इंस्‍टाग्राम पर गौरव गब्बर नाम के यूजर ने शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा है, " अच्‍छा कोई बात नहीं हैं बढ़िया से खोजिए मिल जाएगा, नहीं तो अगर हम लोगों को रास्‍तें में कही गिरा हुआ मिलेगा तो हम पहुंचा देंगे।" सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर शेयर और लाइक किया जा रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

नीतीश ने अपने करीबी विधायक का क्‍यों काटा टिकट?

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, जिनका असली नाम नरेंद्र कुमार नीरज है, भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार से विधायक हैं। उन्हें सीएम नीतीश कुमार का करीबी माना जाता रहा है। चार बार से विधायक होने के कारण गोपाल मंडल की जमीनी पकड़ मजबूत मानी जाती है लेकिन उनके हालिया बयान पार्टी के लिए लगातार असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं।

इससे पहले गोपाल मंडल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो हाथ में पिस्‍टल लेकर धमकाते हुए नजर आ रहे थे। उनका 'कट्टा और मर्डर' वाला बयान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मर्डर करने की बात कबूल की थी, जिससे पार्टी की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

जेडीयू महिला पदाधिकारी पर की थी अभद्र टिप्‍पणी

हाल ही में उन्होंने भागलपुर के सांसद पर एक महिला से संबंध को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके अलावा जेडीयू की महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी अपर्णा कुमारी पर भी बिना नाम लिए अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे पार्टी नेतृत्व बेहद नाराज हुआ। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके लगातार विवादित बयानों से नाराज थे जिसके कारण उनका उम्‍मीदवार नहीं बनाया गया।

क्‍या है गोपाल मंडल से जुड़ा अंडरवियर कांड?

हालांकि गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। सितंबर 2021 में, पटना से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में वे बनियान और अंडरवियर में घूमते हुए पाए गए थे। इस घटना पर विवाद होने के बाद उन्होंने दस्त होने का बहाना बनाया और एक यात्री को गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+