Bihar Elections 2025: हेमंत सोरेन की एंट्री से तेजस्वी का टेंशन हुआ हाई, JMM ने 12 सीटों पर ठोका दावा
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। चुनाव से रहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मांग की है कि है कि उसे कम से कम 12 सीटें चाहिए।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार की 12 विधानसभा सीटों पर दावा ठोकते हुए INDIA ब्लॉक से आग्रह किया है कि इन क्षेत्रों में झामुमो के उम्मीदवारों की घोषणा की जाए। पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य और वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय ने कहा कि झामुमो INDIA गठबंधन का एक मजबूत घटक है और वह बिहार में सहयोगी की भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि चुनाव में उसे उसका हक मिलेगा। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम पार्टी ने भी आरजेडी को सम्मानजनक सीटें दी थी

झारखंड मुक्ति मोर्चा किन सीटों की कर रही है मांग?
हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का मानना है कि झारखंड से सटे हुए जो क्षेत्र हैं उन सीटों पर उनकी पकड़ काफी मजबूत है। इन सीटों में कटिहार, पूर्णिया, तारापुर, धमधा, और कटोरिया जैस क्षेत्र आते हैं। JMM ने कहा है कि अगर पार्टी की मांग नहीं मानी गई तो वह स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने पर विचार करेगी।
हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड में चुनाव जीतने के बाद पूरे उत्साह में नजर आ रही है। वहीं कल्पना सोरेन की भी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। पार्टी का दावा है कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को बिहार में भी अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है और दोनों नेता आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रभाव
बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का प्रभाव विशेषकर उन क्षेत्रों में है जो झारखंड की सीमा से सटे हैं और जहां आदिवासी या झारखंडी मूल की आबादी अधिक है। इन क्षेत्रों में झामुमो की पकड़ पारंपरिक रूप से रही है, खासकर सांस्कृतिक, भाषाई और सामाजिक जुड़ाव के कारण।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रभाव वाले क्षेत्र
- चकाई (जमुई ज़िला)
- कटोरिया (बांका ज़िला)
- तारापुर (मुंगेर ज़िला)
- कटिहार (कटिहार ज़िला)
- पूर्णिया (पूर्णिया ज़िला)
- कोड़रमा और नवादा से सटे कुछ हिस्से
- महागठबंधन की बढ़ सकती है टेंशन
राजद नेता तेजस्वी यादव की बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही टेंशन बढ़ती हुई नजर आ रही है। क्योंकि कांग्रेस ने भी संकेत दे दिया है कि वो भी मुख्य भूमिका में रहेगी। वहीं JMM पार्टी की मांग ने अभी से ही राजनीतिक बहस शुरू कर दिया है।
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications