Bihar Election 2025: 'राजनीति में वो नौसीखिया आदमी है', PK के आरोपों पर सम्राट चौधरी ने दिया करारा जवाब
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब कभी भी हो सकता है। तारीखों के ऐलान से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गया है। बिहार चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया।
पीके यानी प्रशांत किशोर ने बिहार डिप्टी सीएम पर पटना के चर्चित शिल्पी गौतम हत्याकांड का आरोपी बताया। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी हत्या के एक मामले में अभियुक्त हैं और 1995 में इस आरोप से बचने के लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। प्रशांत किशोर बोले सम्राट चौधरी छह लोगों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सीबीआई ने सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार से पूछताछ की थी।

प्रशांत किशोर के इस आरोप पर अब बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खुलकर मीडिया के सवालों को जवाब दिया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि पीके जिस राकेश कुमार का जिक्र कर रहे हैं वो बेचारा राकेश कुमार आइस्क्रीम बेचता था और वो हाजीपुर का रहने वाला है।
"वो नौसीखिया आदमी है..."
प्रशांत किशाेर के आरोपों का जवाब देते हुए सग्राट चौधरी ने कहा "वो नौसीखिया आदमी है, 1995 में मुझे और हमारे परिवार के 22 लोगों को जेल में डाला दिया गया तब लालू के गुंडाे ने हमारे घर के अनाज और कुएं में पेशाब कर दिया, तब बिहार के जो अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, उन्होंने मेरे लिए 7 किलोमीटर पैदल चले थे, मानवाधिकार आयोग ने बिहार की तत्कालीन लालू प्रसाद सरकार के खिलाफ कार्रवाई की और हमारा परिवार मुक्त हुआ।
शिल्पी हत्याकांड के आरोप पर डिप्टी सीएम क्या बोले?
वहीं शिल्पी हत्याकांड के आरोप पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, उस पूरे केस की जांच सीबीआई ने की थी, हम लोगों को तो पता भी नहीं है, और प्रशांत किशोर जिस राकेश की बात कर रहे हैं, वो एक आइस्क्रीम बेचने वाला है। वो हाजीपुर का रहने वाला है।
"जिन्हें अनुभव नहीं, वे ऐसी सनसनीखेज बातें फैलाते हैं"
इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा, "भइया इन लोगों को पता नहीं है, इनको बिहार के बारे में कुछ नहीं पता है। वो पूरे देश को लूट कर आया है, बोल रहा है कि हमें 14 करोड़ का चंदा दिया गया। उन्होंने प्रशांत किशोर का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग राजनीति में नए आए हैं और जिन्हें अनुभव नहीं है, वे ऐसी सनसनीखेज बातें फैलाते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब लोग उन्हें पहचानते नहीं हैं, तो उप मुख्यमंत्री पर बोलकर ही वे सुर्खियों में आ सकते हैं।
चौधरी बोले- मैं 17 सरकारों के साथ किया लेकिन...
चौधरी ने अपने राजनीतिक अनुभव के बारे में कहा कि उन्होंने देश की 17 सरकारों के साथ काम किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य रहे, लेकिन कभी भी पैसों के लिए काम नहीं किया, न ही उन्हें किसी ने पैसे दिए।
प्रशांत किशोर की कमाई को लेकर किया ये सवाल?
उपमुख्यमंत्री ने प्रशांत किशोर के 241 करोड़ रुपये के मेहनताने के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि नवयुगा कंपनी, जो कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है, ने किशोर से कौन सी कंसल्टेंसी कराई थी। चौधरी ने चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे कंस्ट्रक्शन में दलाली कर रहे थे या सौदागिरी।उन्होंने यह भी कहा कि अगर किशोर को मेहनत का पैसा मिला था, तो पहले क्यों नहीं मिला?
उन्हें पाई-पाई का हिसाब देना होगा
चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर वे राजनीति में आए हैं, तो उन्हें पाई-पाई का हिसाब देना होगा। प्रशांत किशोर के 1995 के मामले में लगाए गए आरोपों पर सम्राट चौधरी ने कहा कि उस समय वे राजनीति में थे ही नहीं।
उन्होंने प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए कहा कि वे केवल सनसनी फैलाना चाहते हैं, ताकि लोग उन्हें जान सकें। चौधरी ने कहा कि जो लोग राजनीति में "कुकुरमुत्ते की तरह" नए आए हैं, उन्हें अनुभव होने पर ही सही जानकारी मिल पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications