बिहार चुनाव: नामांकन की स्क्रूटनी करवाने आई महिला प्रत्याशी गिरफ्तार, निकली कुख्यात नक्सली

नई दिल्ली: बिहार में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिस वजह से राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर में एक महिला प्रत्याशी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वो नक्सली है, जो कई हमलों में शामिल थी। ये गिरफ्तारी पूरी तरह से नाटकीय अंदाज में हुई, क्योंकि जब महिला ने नामांकन किया था तो पुलिस को इस बात की भनक भी नहीं लग पाई थी।

bihar election

दरअसल महिला नक्सली भारती देवी मीनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। उसे भारतीय संयुक्त किसान पार्टी ने बकायदा टिकट भी दिया है। हाल ही में उसने जिला मुख्यालय आकर नामांकन भी किया था। उस दौरान पुलिस को ना तो खबर लगी और ना ही उसे किसी ने कुछ कहा। अब जब महिला प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र की स्क्रूटनी के लिए जिला मुख्यालय आई, तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने अभी जिस मामले में भारती को गिरफ्तार किया है, वो करीब 18 साल पुराना यानी 2002 का है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों ने 2002 में मोतीपुर स्थित रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हमला किया था। इस दौरान वहां पर मौजूद गाड़ियों और मशीनों को उन्होंने आग के हवाले कर दिया। इस केस में पुलिस ने भारती देवी को नामजद आरोपी बनाया था, तब से उसकी तलाश भी जारी थी। नामांकन के दौरान पुलिस को इस बारे में पुख्ता सूचना नहीं मिली थी, जिस वजह से उस दिन वो बच गई। शनिवार को जब वो अपने नामांकन की स्क्रूटनी के लिए आई, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल भारती को जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+