Bihar Election: मतगणना से पहले क्यों घबराया महागठबंधन? तेजस्वी ने की इमरजेंसी मीटिंग, मौजूद रहे प्रमुख नेता
Bihar Election:विधानसभा चुनाव के दोनों चरण संपन्न हो चुके हैं। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए मतदान के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मतगणना के लिए राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की संभावना जताई है। हालांकि, कुछ सर्वेक्षणों ने कड़ी टक्कर का संकेत दिया हैं।
वहीं वोटों की गिनती से पहले विपक्षी महागठबंधन में बेचैनी बढ़ गई हैं। बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से पहले, राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की।

दीपांकर, सहनी समेत कई नेता मौजूद रहे
इस बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी और भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। आनन-फानन में बुलाई गई इस बैठक के बारे में पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी।
बैठक में क्या हुई बात?
बैठक में मतगणना से संबंधित दिशा-निर्देशों और तैयारियों पर गहन चर्चा हुई। मतगणना में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए महागठबंधन पूरी तरह सजग है। तेजस्वी यादव सुबह से विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।
पूरी तरह सतर्क, चौकस और सावधान हैं
बता दें तेजस्वी यादव ने मतगणना से पहले पार्टी के उम्मीदवारों और ज़िला-स्तर के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में मतगणना से जुड़े दिशानिर्देशों और काउंटिंग की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।" इस बैठक के दौरान आरजेडी नेताओं ने चुनावी धांधली के आरोपों को फिर से उठाया।
तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता और संविधान प्रेमियों की सराहना करते हुए कहा, "लोकतंत्र की जननी बिहार की न्यायप्रिय जनता तथा बिहार व संविधान प्रेमी सभी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता उत्साह, उम्मीद व विश्वास के साथ सतर्क, सचेत, सावधान एवं किसी भी प्रकार के अनुचित असंवैधानिक कार्य से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम, जागरूक और तैयार हैं।"
बिहारी लोकतंत्र तथा संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं
तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार और बिहारी लोकतंत्र तथा संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बैठक से पहले, तेजस्वी यादव ने राजद उम्मीदवारों और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर मतगणना की रणनीति पर चर्चा की थी।
क्यों बेदह अहम होंगे बिहार के चुनाव परिणाम?
गौरतलब है कि इस बार के बिहार में विधानसभा चुनाव इसलिए और भी अहम है कि देश में पिछले दो दशकों में पहला विधानसभा चुनाव है, जिसे एक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद आयोजित किया गया था। इस चुनाव ने बिहार के राजनीतिक भविष्य को लेकर काफी उत्सुकता जगाई है। इतना ही नहीं इस बार के चुनाव में वोटरों ने 69 फीसदी वोटिंग कर नया इतिहास रच दिया है। वोटिंग में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications