'बिहार के खानदानी माफिया की अब खैर नही', सीतामढ़ी में गरजे CM योगी, पेड़ों पर फैंस को देख मुस्‍करा दिए

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। दूसरे चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी के स्‍टार प्रचारक युद्ध स्‍तर पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब बिहार के सीतामढ़ी में चुनावसभा को संबोधित करने पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सीएम योगी को देखने के लिए जनसभा के दौरान कई लोग पेड़ों पर चढ़ गए, जबकि कुछ समर्थक बैरिकेडिंग पर बैठे नजर आए। यहां तक कि मीडियाकर्मियों के लिए बने मंच पर भी लोग चढ़ गए, जिसे देखकर सीएम योगी मुस्कुराने लगे और बोले' "मंच टूट जाएगा, पत्रकार नीचे गिर जाएंगे। थोड़ा पीछे हट जाइए। बुजुर्ग महिलाओं को आगे आने दीजिए।" सीतामढ़ी के बाद, सीएम पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया और बगहा में भी रैलियां करेंगे।

Bihar Election 2025

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने अपनी बुद्धि और प्रतिभा से विश्व स्तर पर समाज को लाभ पहुँचाया है। सीएम योगी ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं है।

"कांग्रेस बोलती है राम हैं ही नहीं, सपा ने राम भक्‍तों पर गोलियां चलाई"

अपनी जनसभा में, योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा और राम मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के लोग कहते थे कि राम हैं ही नहीं। इन्होंने मंदिर की यात्रा रोकने की कोशिश की थी। इनके सहयोगी सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया है और सीतामढ़ी में भी मां जानकी का मंदिर बनना शुरू हो गया है।"

बिहार में भी माफिया की उल्टी गिनती शुरू

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आगे कहा एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते हुए कहा, "जिस तरह यूपी में माफिया अब पस्त है और नौजवान मस्त हैं, उसी तरह बिहार में भी माफिया की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यूपी में माफिया पस्त हैं और नौजवान मस्त हैं। बिहार में भी माफिया की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जो खानदानी माफिया हैं, उनकी हालत अब पतली होने वाली है।"

RJD ठगी का मायाजाल फैला रही

योगी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर भी हमला बोला। सीएम ने कहा, "आरजेडी बिहार पर फिर से ठगी का मायाजाल फैला रही है। कांग्रेस और आरजेडी को मौका नहीं मिलना चाहिए। पहले चरण के चुनाव ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस और आरजेडी के लिए कोई जगह नहीं है। अब बिहार में वही होगा, जो यहां का नौजवान चाहेगा।" योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा, "अगर इच्छाशक्ति हो, तो सब कुछ बदला जा सकता है।

दरभंगा में सीएम योगी ने 10 किमी का किया रोडशो

इससे पहले, सीएम योगी ने बिहार के दरभंगा में 10 किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान भगवा कपड़े पहने और बीजेपी का झंडा लिए एक युवती बुलेट पर सवार होकर आई। वह योगी-मोदी के नारे लगा रही थी। रोड शो के बाद, आस्था शेखर नाम की इस युवती ने कहा, "योगी जी हमारे हीरो हैं, हम दिल से उनका समर्थन करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+