RJD के 40 स्टार प्रचारकों में नए चेहरों को मिला बड़ा मौका, लिस्ट में रोहिणी आचार्य और हिना शहाब का भी नाम
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के निर्णायक मुकाबले के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने निर्वाचन आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंप दी है। यह लिस्ट न केवल पार्टी के टॉप लीडरशिप पर विश्वास जताती है, बल्कि इसमें लालू परिवार के नए चेहरे और पार्टी में वापसी करने वाले बाहुबली शहाबुद्दीन के परिवार को शामिल कर एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी दिया गया है।
इस लिस्ट में पार्टी के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रमुख रूप से शामिल हैं। खास बात यह है कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और सीवान के दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को भी आरजेडी ने स्टार प्रचारकों में जगह दी है। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने यह लिस्ट मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजी है।

रोहिणी आचार्य हाल ही में तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने परिवार के भीतर चल रहे कथित विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। उन्होंने तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया था और बाद में यह भी स्पष्ट किया था कि उन्हें कोई चुनावी टिकट नहीं चाहिए, बल्कि उनके लिए आत्म-सम्मान सर्वोपरि है। रोहिणी ने 2024 का लोकसभा चुनाव छपरा से आरजेडी के टिकट पर लड़ा था।
आरजेडी के 40 स्टार प्रचारक (बिहार विधानसभा चुनाव 2025)
- लालू प्रसाद यादव- राजद सुप्रीमो
- राबड़ी देवी- पूर्व मुख्यमंत्री
- तेजस्वी यादव- नेता प्रतिपक्ष (पार्टी के मुख्य चुनावी चेहरा)
- रोहिणी आचार्या- लालू यादव की बेटी
- हिना शहाब- दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी
- मंगनी लाल मंडल- प्रदेश राजद अध्यक्ष
- डॉ. मीसा भारती- सांसद
- प्रो. मनोज झा- सांसद
- अब्दुल बारी सिद्दिकी- वरिष्ठ नेता
- अली अशरफ फातमी- वरिष्ठ नेता
- डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव- वरिष्ठ नेता
- डॉ. प्रेमचन्द्र गुप्ता- वरिष्ठ नेता
- सुधाकर सिंह- वरिष्ठ नेता
- शिवचंद्र राम- वरिष्ठ नेता
- डॉ. कांति सिंह - वरिष्ठ नेता
- महबूब अली कैसर- वरिष्ठ नेता
- अशोक कुमार पांडेय- वरिष्ठ नेता
- मुकुंद सिंह- वरिष्ठ नेता
- तनवीर हसन- वरिष्ठ नेता
- अशोक कुमार सिंह- वरिष्ठ नेता
- रिंकु यादव- वरिष्ठ नेता
- कार्तिकेय सिंह- वरिष्ठ नेता
- साधु पासवान- वरिष्ठ नेता
- महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी- वरिष्ठ नेता
- उमेश पंडित- वरिष्ठ नेता
- अर्जुन राय- वरिष्ठ नेता
- अभय कुशवाहा- वरिष्ठ नेता
- सुनील कुमार सिंह- वरिष्ठ नेता
- डॉ. उर्मिला ठाकुर- वरिष्ठ नेता
- कारी सोहैब- वरिष्ठ नेता
- अनिल कुमार सहनी- वरिष्ठ नेता
- मुकेश तांती- वरिष्ठ नेता
- फुलहसन अंसारी- वरिष्ठ नेता
- सुखदेव पासवान- वरिष्ठ नेता
- राजेश मांझी- वरिष्ठ नेता
- बिजेन्द्र यादव- वरिष्ठ नेता
- मुन्नी रजक- वरिष्ठ नेता
- राजेश यादव- वरिष्ठ नेता
- सैयद फैसल अली- वरिष्ठ नेता
- बिनोद श्रीवास्तव- वरिष्ठ नेता
इन सभी स्टार प्रचारकों पर यह जिम्मेदारी होगी कि वे पूरे बिहार में पार्टी और घटक दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करें। इस लिस्ट में कई ऐसे नेता भी हैं जो खुद चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि दो दर्जन से अधिक नेता ऐसे हैं जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पार्टी ने अपने सांसदों को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।
पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज यानि 17 अक्टूबर निर्धारित की है। नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव आयोग ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications