Bihar Election Results: मायावती ने बिहार में कर दिया बड़ा खेल, महागठबंधन को 57 सीटों पर दी तगड़ी चोट
Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी ने भी हिस्सा लिया था। पार्टी को खास चुनावी सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने नतीजों को प्रभावित करने के लिहाज से बड़ा प्रभाव जरूर डाला है। बीएसपी ने सीधे तौर पर महागठबंधन को नुकसान पहुंचाया और 57 सीटों पर हार-जीत प्रभावित करने का काम किया है। इस चुनाव में मायावती ने न तो आक्रामक चुनाव प्रचार ही किया और न ही संगठन के स्तर पर कुछ खास काम हुआ। इसके बावजूद बीएसपी ने नतीजों में खेल कर दिया।
मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 1.59% वोट मिले हैं। इसी आंकड़े ने तेजस्वी यादव को खासी चोट पहुंचाई है। पूरे प्रदेश में मायावती और उनके भतीजे आकाश ने एक भी रैली नहीं की थी। इसके बावजूद भी उनकी पार्टी 1.57 फीसदी मत हासिल किया।

Mayawati ने पहुंचाया आरजेडी को नुकसान
⦁ BSP ने बिना रैली और बिना खर्च के 1.59% वोट हासिल कर 57 सीटों पर आरजेडी के वोट काटे जिसका असर चुनावी हार-जीत पर पड़ा है।
⦁ BSP ने 5 से 7 सीटों पर RJD के वोट बैंक में सेंध लगाई, जिससे महागठबंधन को सीधे तौर पर नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Results 2025: नीतीश सरकार का यह कद्दावर मंत्री 13,000 वोटों से हारा, NDA की सुनामी में हुआ खेल
⦁ RJD को इस चुनाव में 22.84% वोट मिले, लेकिन सीधे तौर पर 57 सीटों पर उम्मीदवारों ने महागठबंधन के वोट बैंक के समीकरण में सेंध लगाई है।
⦁ वोटों की यह कटिंग महागठबंधन को हार की ओर धकेलने में अहम रही। इसे इससे भी समझ सकते हैं कि बीएसपी ने खास तौर पर उन इलाकों को टारगेट किया, जहां आरजेडी का परंपरागत रूप से मजबूत वोट बैंक था।
Bihar Election Results: महागठबंधन को मिली करारी हार
बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें, तो महागठबंधन को करारी हार मिली है। रात आठ बजे तक के आंकड़ों में सिर्फ 33 सीटों पर ही महागठबंधन आगे थी। हालांकि, कुछ सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा है और ऐसे में आंकड़ों में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। आरजेडी ही नहीं कांग्रेस और वामपंथी दलों का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा। इसके अलावा, वीआईपी तो एक भी सीट नहीं जीत पाई। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी को महागठबंधन ने डिप्टी सीए का उम्मीदवार बनाया था।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Result 2025: 'जनता ने दिया MY का नया फार्मूला', NDA की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी, मतलब भी बताया












Click it and Unblock the Notifications