Bihar Election Result: बिहार चुनाव 2025 परिणाम के बीच बुरी खबर, इस पार्टी के प्रत्याशी का हार्ट अटैक से निधन

Bihar Election Result: भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज के प्रत्याशी रहे चन्द्रशेखर सिंह का शुक्रवार शाम निधन हो गया। उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक और ब्रह्मर्षि समाज के सक्रिय नेता चन्द्रशेखर सिंह को शुक्रवार को आए चुनाव परिणाम में 2271 वोट मिले थे।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, उनके निधन की पुष्टि जन सुराज प्रत्याशी के अभिकर्ता एवं किसान नेता छोटे सिंह ने फोन पर की।

Bihar Election Result

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चन्द्रशेखर सिंह को 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान पहला हार्ट अटैक आया था। इसके तुरंत बाद, उन्हें पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें शाम चार बजे दूसरा हार्ट अटैक आया, और तमाम प्रयासों के बावजूद शाम सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चन्द्रशेखर सिंह तरारी के कुरमुरी गांव के मूल निवासी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+