Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election Result 2025: 'काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो होगा नेपाल जैसा हाल'—RJD नेता ने दी खुलेआम धमकी

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से ठीक पहले राजनीतिक पारा तेजी से चढ़ गया है। एक तरफ जहां एनडीए खेमे में जीत की तैयारी और पोस्टरबाजी शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर आरजेडी ने चुनाव आयोग और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह का धमाकेदार बयान सामने आया है, जिसने माहौल और गरमा दिया है।

🔹 RJD नेता की चेतावनी -'अगर गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लोग'

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, "इस बार बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है। 2025 में तेजस्वी यादव की सरकार बननी तय है। लेकिन अगर 2020 की तरह इस बार भी मतगणना में देरी या गड़बड़ी हुई तो बिहार की सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा।" इस बयान को लेकर सुनील सिंह पर FIR दर्ज हुई है। पटना के साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।

Bihar Election Result 2025

सुनील सिंह ने आगे कहा, "या तो उम्मीदवार बाहर आएगा या अधिकारी बाहर आएगा। अधिकारी सावधान रहें, किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।" उनके इस बयान ने चुनाव परिणाम से पहले ही प्रशासन को अलर्ट पर ला दिया है।

🔹 एग्जिट पोल को बताया साजिश

आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार ने एग्जिट पोल्स पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये सब "एक सोची-समझी साजिश" का हिस्सा है। उन्होंने सवाल उठाया कि "जब 11 नवंबर को कुछ बूथों पर लोग लाइन में वोट डाल रहे थे, तभी एग्जिट पोल के नतीजे कैसे आने लगे?" सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के लोग हैरान हैं - "वोट महागठबंधन को पड़ रहा था, लेकिन एग्जिट पोल एनडीए की जीत दिखा रहे हैं। साफ है कि सब मिलकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

🔹 बीजेपी और जदयू की तीखी प्रतिक्रिया

आरजेडी के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा जवाब दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि "आरजेडी नेताओं की भाषा लोकतंत्र के खिलाफ है। बिहार में अब जंगलराज नहीं, कानून का शासन है। अगर कोई गुंडागर्दी करेगा, तो कार्रवाई तय है।"

इधर, जदयू ने भी अपने अंदाज में पलटवार किया है। पार्टी के पटना ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाया गया जिसमें लिखा है - "टाइगर अभी जिंदा है"। पोस्टर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ उन्हें दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े और सवर्णों का "संरक्षक" बताया गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया X (ट्विटर) पर लिखा, "बस अब एक दिन का इंतजार... फिर से आ रही है नीतीश सरकार।"

🔹 चुनाव आयोग अलर्ट मोड पर

बिहार के 38 जिलों में बने 46 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। लगभग 7.4 करोड़ वोटरों ने इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिससे 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद है। दो चरणों 6 और 11 नवंबर में हुई वोटिंग में इस बार 67% से ज्यादा मतदान हुआ, जो बिहार के चुनावी इतिहास में सबसे ऊंचा प्रतिशत है।

ईवीएम मशीनें डबल लॉक सिस्टम में सील हैं और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई हैं। अंदर की सुरक्षा सीआरपीएफ संभाल रही है, जबकि बाहर का घेरा राज्य पुलिस ने संभाला है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

🔹 नतीजों से पहले एग्जिट पोल में NDA को बढ़त

लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने इस बार एनडीए की वापसी का अनुमान लगाया है। Axis My India सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है।महागठबंधन (MGB) को 98 से 118 सीटों तक मिलने का अनुमान है, यानी मुकाबला बेहद करीबी रह सकता है।

एनडीए गठबंधन में जदयू, बीजेपी, चिराग पासवान की LJP (RV), जीतन राम मांझी की हम (से.), और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, वामपंथी दल और आईआईपी जैसे दल हैं।

🔹 बिहार चुनाव के नतीजे काउंटिंग डे से पहले बढ़ा सस्पेंस

जैसे-जैसे 14 नवंबर की मतगणना का दिन नजदीक आ रहा है, बिहार का सियासी माहौल और तनावपूर्ण होता जा रहा है। एक ओर एनडीए "नीतीश फिर से" का नारा बुलंद कर रही है, वहीं आरजेडी "बदलाव तय है" की बात दोहरा रही है। अब सबकी निगाहें शुक्रवार (14 नवंबर) सुबह से शुरू होने वाली मतगणना पर टिकी हैं -जहां तय होगा कि बिहार में किसकी सरकार बनती है -नीतीश की या तेजस्वी की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+