Sasaram Vidhan Sabha Election Result 2020: जानें सासाराम विधानसभा सीट का हाल, राजद जीतेगी या JDU?

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा (Bihar Election Results 2020) में रोहतास जिले की सासाराम विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू के अशोक कुमार और राजद के राजेश कुमार गुप्ता के बीच बताया जा रहा है। सासाराम में पहले चरण में 28 अक्‍टूबर को वोट पड़े थे। कुल 50.50% मतदान हुआ था। इसके अलावा लोजपा के रामेश्‍वर चौरसिया और रालोसपा के चंद्रशेखर सिंह भी मैदान में हैं।

bihar election result 2020 Sasaram Vidhan Sabha seat RAJESH KUMAR GUPTA ASHOK KUMAR RJD JDU

सासाराम में राजद के राजेश गुप्ता ने जेडीयू के अशोक कुमार को 26423 वोटों से हराया। राजेश गुप्ता को 83303 वोट मिले, जबकि जेडीयू के अशोक कुमार को 56880 वोट मिले हैं। इस सीट पर एलजेपी तीसरे स्थान पर रहे हैं। बता दें कि इस सीट पर 2015 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार जवाहर प्रसाद को हराकर जीत दर्ज की थी

जेडीयू के मौजूदा विधायक अशोक कुमार 2015 के विधानसभा चुनाव में दोबारा चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू के अशोक कुमार ने भाजपा के जवाहर प्रसाद को 19,612 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया था। अशोक कुमार 2015 में इस विधानसभा से दोबारा विधायक चुने गए थे। इस सीट पर अब तक कुल 16 बार विधानसभा के चुनाव हो चुके हैं। इनमें से सबसे ज़्यादा 5 बार भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

इसके अलावा तीन बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, दो-दो बार राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी भी विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर 1957 में पहला चुनाव हुआ था। 1990 से यहां भाजपा और राजद में मुख्य मुकाबला होता रहा है। 1990 से 2015 तक इस सीट पर 5 बार भाजपा, दो बार राजद के प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा के जवाहर प्रसाद और अशोक कुमार के बीच ही हमेशा कांटे की टक्कर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+