लंदन रिटर्न्स पुष्पम प्रिया बांकीपुर सीट से हारीं, भाजपा उम्मीदवार ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे को भी हराया
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे अब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। वैसे तो रुझानों के हिसाब से एनडीए महागठबंधन से बहुत आगे चल रही है। पर कई जगह एनडीए के प्रत्याशियों की हार भी सामने आने लगी है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Seat) पर मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा उम्मीदवार नितिन नबीन को कुल 37,516 मत मिले हैं, पुष्पम प्रिया चौधरी को 2260 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को 17,903 मत मिले हैं।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के नितिन नबीन ने जीत दर्ज की। वहीं पुष्पम प्रिया चौधरी इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहीं और पूरी मतगणना के दौरान एक बार भी दौड़ में नहीं आ सकीं। उन्हें करीब 1500 वोट ही मिल सके।
बीजेपी के नितिन नबीन ने इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को भी मात दी। पुष्पम प्रिया इसके अलावा बिस्फी सीट से भी उम्मीदवार थीं। वहां भी वो हार रही हैं। उन्हें नोटा से भी ढाई गुना कम वोट मिले हैं।
लंदन रिटर्न पुष्पम को बिहार राजनीति की सनसनी भी कहा जा रहा था। एक समय में उनके पिता जेडीयू में थे, लेकिन इस चुनाव में पुष्पम अलग पार्टी बनाकर मैदान में उतरीं। पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्लूरल्स पार्टी की स्थापना की। इसी पार्टी से खुद भी चुनाव लड़ीं और दूसरी सीटों पर भी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा।












Click it and Unblock the Notifications